{"_id":"0dd987b2eac1a654be6b88b29d8970e6","slug":"raid-in-flats-and-masque-of-is-supporters-in-australia-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिदों, फ्लैटों पर छापे, 13 गिरफ्तार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
मस्जिदों, फ्लैटों पर छापे, 13 गिरफ्तार
Updated Sat, 29 Nov 2014 09:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रिया में पुलिस ने छापे मारकर 13 लोगों को एक चरमपंथी संगठन मे शामिल होने के शक में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रिया के मीडिया मे छपी रिपोर्टों के मुताबिक शुक्रवार सुबह 500 पुलिस अधिकारियों ने एक व्यापक अभियान शुरु किया था। अभियान के तहत विएना, लिंज और ग्राज इलाकों में मस्जिदों, फ्लैटों और प्रार्थना घरों में छापे मारे गए।
ऑस्ट्रिया के सरकारी अभियोजन पक्ष के दफ्तर से जारी बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को मारे गए छापों में 16 लोगों से पूछताछ की गई है। जिन 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन पर शक है कि वो एक चरमपंथी संगठन के सदस्य हैं।
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में बोस्निया के एक उपदेशक भी हैं जो कि इस मामले में मुख्य संदिग्ध हैं। रिपोर्टों के अनुसार इन छापों में प्रचार सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, नकदी और और अन्य सामान भी मिला है।
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में ऑस्ट्रिया के अधिकारियों का आरोप है कि कम से कम 150 लोग इराक और सीरिया गए हैं जहां वो चरमपंथी संगठनों में शामिल होकर लड़ाई कर रहे हैं।