सिंगापुर में 'चीन और कश्मीर' को राहुल ने बनाया हथियार, कहा- हालात देख करता है रोने का मन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगापुर से राहुल गांधी ने कई डिप्लोमेटिक मुद्दों को हथियार बनाया है। यहां राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर और चीन के मुद्दों पर बात करते हुए मोदी सरकार को भी कटघरे में लिया। अपना रुख साफ करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वो चीन के मामले में ऐसा बिल्कुल नहीं सोचते कि भारत किसी भी तरह चीन का मुकाबला करने में कमजोर है।
I don't buy the idea that India can't challenge & compete with China in manufacturing: Congress President Rahul Gandhi in Singapore.
— ANI (@ANI) March 8, 2018विज्ञापन
In 2014 when I went to J&K I felt like crying. I saw what a bad political decision can to do years and years of policy-making: Congress President Rahul Gandhi in Singapore.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 8, 2018
वहीं राहुल ने जम्मू कश्मीर का मुद्दा उठाकर मोदी सरकार के रुख पर भी प्रहार किया। राहुल ने कहा कि उन्हें जम्मू के हालातों पर रोना आता है। एनडीए सरकार की नीतियों को उन्होंने जिम्मेदार ठहराते हुए इसका कारण बता दिया। राहुल ने दावा किया कि यूपीए कार्यकाल में कश्मीर के लिए जो कदम उठाए गए वो एनडीए सरकार में नहीं लिए गए।
You engage with people, you bring people in, you work with people, you trust people. It works. I have seen it for myself: Congress President Rahul Gandhi in Singapore. (File Pic) pic.twitter.com/awBtk8fLBk
— ANI (@ANI) March 8, 2018
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार से पांच दिनों के सिंगापुर और मलेशिया के दौरे पर हैं। सिंगापुर पहुंचे राहुल गांधी ने भारतीय मूल के सीईओ समूह से मुलाकात की। राहुल गांधी सिंगापुर के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।
Congress President Rahul Gandhi met with Indian-origin CEOs of companies in Singapore and discussed a range of issues including jobs, investments and the prevalent economic conditions. pic.twitter.com/CNFTGOgf46
— ANI (@ANI) March 8, 2018
सिंगापुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय प्रवासियों से भी बात की। अपने संबोधन में उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि बीजेपी को अमन-शांति की चिंता नहीं है। वह सिर्फ ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहे हैं। राहुल गांधी के मुताबिक ध्रुवीकरण की राजनीति भारत के लिए खतरनाक है।
इससे पहले सिंगापुर पहुंचते ही राहुल का जोरदार स्वागत हुआ। युवा प्रशंसक वहां हाथों में पोस्टर लिए खड़े हुए थे। राहुल गांधी के लिए नारे भी लगाए गए। गुरुवार को ही उनकी मुलाकात सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से भी होगी। 9 मार्च को राहुल सिंगापुर के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे। सिंगापुर के सत्ताशीर्ष से मुलाकात के बाद राहुल मलेशिया जाएंगे। यहां 10 मार्च को उनकी मुलाकात मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाब से होगी।