फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Rahul Gandhi to start Kailash Mansarovar from Nepalganj today

राहुल गांधी आज नेपालगंज से शुरू करेंगे कैलाश मानसरोवर की यात्रा

Sat, 01 Sep 2018 01:13 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Updated Sat, 01 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi to start Kailash Mansarovar from Nepalganj today
rahul gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को कैलाश मानसरोवर की यात्रा के पड़ाव में नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंच गए हैं। नेपाल के मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राहुल फिलहाल होटल में ठहरे हैं। वह शनिवार को नेपालगंज से कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को ही बिमस्टेक की बैठक में शामिल होकर काठमांडू से भारत लौटे हैं। दरअसल अप्रैल में कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के विमान में खराबी आने के बाद उन्होंने कैलाश जाने की इच्छा जताई थी।
विज्ञापन


नेपाली मीडिया के अनुसार, कांग्रेस प्रमुख दोपहर करीब दो बजे काठमांडू हवाई अड्डे पर उतरे और एक होटल में चले गए। हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक, वह नेपालगंज जाने से पहले काठमांडू में ठहरें हैं। बता दें कि 48 वर्षीय राहुल गांधी उस दिन यहां पहुंचे हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथे बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्वदेश लौटे हैं। कर्नाटक चुनावों के लिए प्रचार के दौरान जब गांधी हवाई यात्रा कर रहे थे तो उस समय उनका विमान आकाश में सहसा सैकड़ों फुट नीचे उतर आया था जिसके बाद अप्रैल में उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा करने की इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 26 अप्रैल को दिल्ली से कर्नाटक के हुबली हवाईअड्डे की ओर जा रहे विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी और वह बायीं ओर झुक गया था। इस विमान में गांधी तथा कुछ अन्य लोग सवार थे। विमान अचानक तेजी से नीचे उतर गया था हालांकि बाद में वह संभल गया और उसने सुरक्षित लैंडिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बाद 29 अप्रैल को गांधी ने एक रैली के दौरान घोषणा की कि वह मानसरोवर तीर्थयात्रा करना चाहते हैं। कैलाश पर्वत की यह दुर्गम तीर्थयात्रा हर साल जून और सितंबर के बीच आयोजित की जाती है। इसे हिंदू पुराण में भगवान शिव का निवास माना जाता है और यह तिब्बत के हिमालय में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed