मलेशिया में राहुल गांधी का कार्यक्रम, बीजेपी नेता ने कसा तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिनों की सिंगापुर और मलेशिया यात्रा पर निकले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मलेशिया में हैं। आज वह क्वालालंपुर में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इस मौके पर बीजेपी आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि क्वालालंपुर में राहुल गांधी के कार्यक्रम में कुर्सियां खाली हैं, ऐसा मालूम पड़ रहा है कि राहुल गांधी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोगों से रुबरू हो रहे हैं।
Empty chairs at Rahul Gandhi’s interaction in Kuala Lumpur! Looks like they saw videos of his Singapore interaction... pic.twitter.com/yV1ecX4eQB
— Amit Malviya (@malviyamit) 10 March 2018विज्ञापन
सिंगापुर में राहुल गांधी के तेवर देखने के बाद बीजेपी उनके दौरे को गंभीरता से ले रही है। सिंगापुर के विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार पर हमला बोला था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था कि जो सवाल आपने मुझसे पूछा है,वह आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं पूछ सकते हैं। उनके इस वीडियो के वायरल होने के बाद बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग भी चल रही है।
बता दें कि मलेशिया पहुंचे राहुल गांधी आज मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी मलेशिया में भारतीय उद्यमियों और कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। उनके कार्यक्रम में कांग्रेस के ओवरसीज कार्यकर्ताओं से संवाद का प्रोग्राम भी शामिल है।