फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   rahul Gandhi arrived in Nepal on a visit to Kailash Mansarovar

राहुल गांधी कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर नेपाल पहुंचे, काठमांडू में बिताएंगे रात

Fri, 31 Aug 2018 07:59 PM IST
भाषा, काठमांडू
भाषा, काठमांडू Updated Fri, 31 Aug 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
rahul Gandhi arrived in Nepal on a visit to Kailash Mansarovar

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तिब्बत में कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रा पर आज यहां नेपाल की राजधानी पहुंचे। नेपाली मीडिया के अनुसार, कांग्रेस प्रमुख दोपहर करीब दो बजे काठमांडू हवाई अड्डे पर उतरे और एक होटल में चले गए। हिमालयन टाइम्स की खबर के मुताबिक, वह कल नेपालगंज जाने से पहले आज काठमांडू में ठहरेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि वह कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नेपाल के जरिए मानसरोवर जाएंगे।

विज्ञापन


गांधी (48) उस दिन यहां पहुंचे हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथे बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्वदेश लौटे हैं। कर्नाटक चुनावों के लिए प्रचार के दौरान जब गांधी हवाई यात्रा कर रहे थे तो उस समय उनका विमान आकाश में सहसा सैकड़ों फुट नीचे उतर आया था जिसके बाद अप्रैल में उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा करने की इच्छा जताई थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि 26 अप्रैल को दिल्ली से कर्नाटक के हुबली हवाईअड्डे की ओर जा रहे विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी और वह बायीं ओर झुक गया था। इस विमान में गांधी तथा कुछ अन्य लोग सवार थे। विमान अचानक तेजी से नीचे उतर गया था हालांकि बाद में वह संभल गया और उसने सुरक्षित लैंडिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बाद 29 अप्रैल को गांधी ने एक रैली के दौरान घोषणा की कि वह मानसरोवर तीर्थयात्रा करना चाहते हैं। कैलाश पर्वत की यह दुर्गम तीर्थयात्रा हर साल जून और सितंबर के बीच आयोजित की जाती है। इसे हिंदू पुराण में भगवान शिव का निवास माना जाता है और यह तिब्बत के हिमालय में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed