फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Racist remarks against a Indian in Canada, a white woman asked him to return to own country

कनाडा में भारतीय व्यक्ति नस्लभेद का शिकार, एक श्वेत महिला ने कहा- 'पाकी' अपने देश वापस जाओ

Wed, 22 Aug 2018 05:06 PM IST
भाषा, टोरंटो
भाषा, टोरंटो Updated Wed, 22 Aug 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Racist remarks against a Indian in Canada, a white woman asked him to return to own country
racism
कनाडा में एक भारतीय के नस्लीय भेदभाव का शिकार होना की घटना सामने आई है। पार्किंग विवाद को लेकर एक श्वेत महिला ने एक भारतीय व्यक्ति के खिलाफ कथित तौर पर नस्लभेदी टिप्पणी कर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने भारतीय व्यक्ति पर चिल्लाते हुये कहा, ‘‘अपने देश वापस जाओ’’ और उन्हें ‘‘पाकी’’ भी कहा।
विज्ञापन


सीटीवी समाचार चैनल के मुताबिक भारत से सात साल पहले कनाडा आए राहुल कुमार के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

कुमार ने पिछले हफ्ते अपने घर के बाहर सेलफोन पर इस घटना का वीडियो बनाया।

वीडियो में, एक महिला पार्किंग विवाद को लेकर कुमार पर चिल्ला रही है।

इस घटना के वीडियो का प्रसारण होने के बाद उस महिला ने सीटीवी को फोन किया और इस कवरेज के लिए उसकी आलोचना की और कहा कि वह नस्लवादी नहीं है। 

जब महिला से पूछा गया कि क्या पार्किंग विवाद को लेकर ऐसी नस्लभेदी भाषा के इस्तेमाल को जायज ठहराया जा सकता है, तो उसने कहा, ‘‘यह मायने नहीं रखता कि यह जायज है या नहीं। ऐसा हुआ और यही वह जगह है, जहां मैंने ऐसा किया।’’ 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, उस महिला को इसका कोई खेद नहीं है। उस महिला ने कहा, ‘‘जो हुआ, उसे लेकर मुझे कोई दिक्कत नहीं है।’’ 

वीडियो में वह महिला चिल्लाती दिख रही है। बाद में वह महिला कहती है, ‘‘अपने देश वापस जाओ’’।

इस घटना को लेकर कुमार ने कहा कि महिला की टिप्पणियों से वह अवाक रह गया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।’’ 

उसने कहा, ‘‘यह बहुत हैरान करने वाली घटना है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed