फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Putin's daughter divorced due to husband's love affair

पति के प्रेम संबंध के चलते पुतिन की बेटी का तलाक, सबसे युवा अरबपति से की थी शादी

Sun, 28 Jan 2018 06:40 AM IST
एजेंसी, मॉस्को
एजेंसी, मॉस्को Updated Sun, 28 Jan 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
Putin's daughter divorced due to husband's love affair
व्लादिमीर पुतिन, कैतरीना टिकोनोवा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी कैतरीना टिकोनोवा और अपने पति से तलाक हो गया है। कहा जा रहा है कि कैतरीना के पति और रूस के सबसे युवा अरबपति 35 साल के किरिल शामलोव का झांना वोल्कोवा नाम की महिला से अफेयर चल रहा था, जो इस तलाक की वजह बना। रिपोर्ट के मुताबिक इस अलगाव की सजा के तौर पर किरिल को अपनी आधी संपत्ति गंवानी पड़ी है। 
विज्ञापन


पिछले साल आई रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास करीब 1.3 अरब डॉलर की संपत्ति थी। हालांकि रूसी सरकार ने इसे पुतिन के परिवार का निजी मामला बताया है। वहीं किरिल और वोल्कोवा ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। वोल्कोवा लंदन में रहती हैं और इससे पहले मॉस्को के एक वरिष्ठ अधिकारी से उनकी शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन


31 साल की कैतरीना ने 2013 में उद्यमी किरिल से शादी की थी। किरिल लंबे समय तक पुतिन की दोस्त रहे निकोले शामलोव के बेटे हैं। कैतरीना को रूस में अच्छी डांसर के रूप में जाना जाता है। यह भी चर्चा है कि 2024 में पुतिन उन्हें अपनी उत्तराधिकारी चुन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed