फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Putin orders Russian troops to pull out of Syria.

पुतिन ने रूसी सेना को सीरिया से हटने का दिया आदेश

Tue, 15 Mar 2016 09:55 AM IST
बीबीसी/दिल्ली
बीबीसी/दिल्ली Updated Tue, 15 Mar 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
Putin orders Russian troops to pull out of Syria.
- फोटो : रॉयटर्स
रूसी राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने सोमवार को देश की सेना को आदेश दिए कि वह सीरिया से अपने सैनिकों को मंगलवार से हटाना शुरू कर दे।
विज्ञापन


राष्ट्रपति पुतिन ने इस घोषणा से विश्व समुदाय को हैरान कर दिया। उन्होंने ये भी कहा कि सीरिया में रूसी हस्तक्षेप का जो मकसद था उसे काफी हद तक हासिल किया जा चुका है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की है और अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक दोनों नेताओं ने संघर्षविराम को आगे बढ़ाने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की है।
विज्ञापन


उनका बयान उस समय आया है जब जिनेवा में सीरिया के पांच साल लंबे गृह युद्ध को खत्म करने के लिए शांति वार्ता का ताजा दौर चल रहा है।

पुतिन के आदेश से विश्व समुदाय हैरान

Putin orders Russian troops to pull out of Syria.
रूस सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद का प्रमुख समर्थक है। राष्ट्रपति असद के कार्यालय ने भी एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति असद भी रूस के इस कदम से सहमत हैं।

बयान में कहा गया था कि सेना को वापिस बुलाने का आदेश "जमीन पर जो स्थिति है, उसके अनुकूल" है।

हालांकि राष्ट्रपति पुतिन इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि सीरिया में रूस का एक हवाई अड्डा और एक नौसेनिक संचालन केंद्र रहेगा।

इसका मतलब ये कि यह रूस की सेना का पूरी तरह से वापिस जाना नहीं है। पिछले सितंबर से रूस ने सीरिया में अपने हवाई हमलों की शुरुआत की थी।

इससे सीरियाई सरकार को बल मिला था और वो कुछ क्षेत्रों को विद्रोहियों से वापिस हासिल करने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed