फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   punishment of whipping to 6 youth at dancing together in iran

नाचने की सजा 91 कोड़े, एक साल जेल

Sat, 20 Sep 2014 07:49 PM IST
Updated Sat, 20 Sep 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
punishment of whipping to 6 youth at dancing together in iran

अमेरिकी गायक फ़ेरेल विलियम्स के गीत 'हैप्पी' पर थिरकने के लिए छह ईरानी युवाओं को 91 कोड़े और एक वर्ष के जेल की सज़ा हुई है। ये सभी एक वीडियो में एक साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


उनके वकील ने कहा कि हालांकि यह सज़ा तीन वर्ष के लिए निलंबित रखी गई है। यानी उन्हें तब तक जेल नहीं होगी जब तक वे दोबारा आदेश का उल्लंघन नहीं करते।

ईरान में महिला और पुरुषों का एक साथ नृत्य करना और महिलाओं का बिना स्कार्फ़ के लोगों के सामने आना इस्लामी क़ानून का उल्लंघन माना जाता है।

इस वीडियो में तीन युवक और तीन महिलाएं तेहरान की छत और गलियों में नाचते हुए दिख रहे हैं।

रिहाई के लिए अभियान

punishment of whipping to 6 youth at dancing together in iran

समाचार एजेंसी ईरान वायर ने वकील फ़र्शीद रफ़ूगरन के हवाले से कहा, ''वीडियो में दिखने वाले अधिकांश लोगों को छह माह और केवल एक सदस्य को एक साल की सज़ा सुनाई गई।''

मई में 'द हैप्पी वी ऑर फ्रॉम तेहरान' वीडियो ईरानी अधिकारियों की नज़र में आया। यूट्यूब पर इस वीडियो को छह महीने में अब तक दस लाख बार देखा जा चुका है। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूह सोशल मीडिया पर उनकी रिहाई का अभियान चला रहे हैं।

इस वर्ष ऑस्कर के लिए नामित इस गीत के गायक फेरेल विलियम्स ने इस घटना पर कहा कि लोगों को ख़ुशी फैलाने के लिए गिरफ़्तार करना काफ़ी दुखद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed