फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Protesters landed on the streets After former Bangladeshi prime minister Khaleda Zia was sentenced 

बांग्लादेश: पूर्व PM खालिदा जिया को सजा सुनाए जाने के बाद सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी 

Thu, 08 Feb 2018 09:38 PM IST
एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका Updated Thu, 08 Feb 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
Protesters landed on the streets After former Bangladeshi prime minister Khaleda Zia was sentenced 
khaleda zia, Bangladesh

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को सजा सुनाए जाने के बाद ढाका समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। जमकर आगजनी और पथराव किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि खालिदा के खिलाफ अदालती कार्रवाई सत्ताधारी पार्टी बांग्लादेश आवामी लीग की नेता और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इशारों पर हो रही है।

विज्ञापन


हालांकि कोर्ट के फैसले से पहले ही राजधानी ढाका में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। प्रशासन को आशंका थी कि खालिदा जिया के समर्थक फैसले के बाद हिंसक प्रदर्शन करेंगे, जो सही साबित हुई।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार के इस मामले में मिली खालिदा को सजा
बांग्लादेश की पीएम (2001-2006) रहते हुए खालिदा जिया पर अनाथ बच्चों के नाम से विदेशों द्वारा भेजी गई लाखों डॉलर की रकम चट कर जाने का आरोप है। इस विदेशी रकम के सही इस्तेमाल के लिए देश में एक ट्रस्ट बनाया गया। लेकिन विदेशों से आया पैसा ट्रस्ट के खाते के बजाए दूसरे खाते में रखा गया। दो बार प्रधानमंत्री रह चुकी खालिदा पर आरोप लगा कि उन्होंने 2,52,00 डॉलर की रकम का इस्तेमाल अनाथ बच्चों के लिए नहीं किया, बल्कि इस पैसे से जमीनें खरीदी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

रोओ मत, मैं वापस आऊंगी: जिया

Protesters landed on the streets After former Bangladeshi prime minister Khaleda Zia was sentenced 
khaleda zia, Bangladesh

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ने अपने रिश्तेदारों और समर्थकों से कहा कि रोओ मत मैं वापस आऊंगी। उन्होंने यह बात उस समय कही जब भ्रष्टाचार मामले में अदालत ने तीन बार की पूर्व प्रधानमंत्री को पांच साल जेल की सजा सुनाई और उनके रिश्तेदार और समर्थक फूट-फूटकर रोने लगे।

72 वर्षीय जिया को जिया अनाथालय ट्रस्ट के लिए 250000 अमेरिकी डॉलर के भ्रष्टाचार मामले में जेल की सजा सुनाई गई है। जिया ने यह ट्रस्ट अपने दिवंगत पति जियाउर रहमान की याद में 2001-2006 में बनाई थी। तब वह देश की प्रधानमंत्री थीं। 
 

जिया का जेल जाना पिछले कर्मों का नतीजा: शेख हसीना

Protesters landed on the streets After former Bangladeshi prime minister Khaleda Zia was sentenced 
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बृहस्पतिवार को कहा कि भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का जेल जाना पिछले कर्मों का नतीजा है। हसीना ने कहा कि जिया पर सार्वजनिक संपत्ति लूटने और विद्रोह को नृशंस दबाने का प्रयास किया गया, जिसमें 500 लोगों की मौत हुई थी।

72 वर्षीय जिया और 70 वर्षीय हसीना दोनों बैटलिंग बेगम के तौर पर मशहूर हैं। कड़वे प्रतिद्वंद्विता ने लगभग तीन दशकों तक बांग्लादेश की राजनीति को जहर दे दिया है। तीन बार प्रधानमंत्री रह चुकी जिया को ढाका की विशेष अदालत ने पांच साल की कठोर कैद की सजा सुनाई है। यह सजा उन्हें जिया अनाथालय ट्रस्ट के लिए विदेशी दान से मिले 21 मिलियन टका से संबंधित भ्रष्टाचार मामले में दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed