{"_id":"913147abfcda0638bdef363aa874935a","slug":"protesters-gathering-in-hong-kong-again-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग: फिर जुटने लगे हैं प्रदर्शनकारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
हांगकांग: फिर जुटने लगे हैं प्रदर्शनकारी
Updated Mon, 06 Oct 2014 10:22 AM IST
विज्ञापन
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारी एक बार फिर सरकारी इमारतों के बाहर जुटने लगे हैं। इससे पहले पुलिस की कार्रवाई के चलते ये प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए थे।
विज्ञापन
लेकिन प्रदर्शनकारी छात्र सरकारी इमारतों के मुख्य प्रवेश द्वारों को बंद करने के पक्ष में नहीं हैं और उनका कहना है कि सरकारी कर्मचारियों को काम करने से रोकना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि उन पर हुए हमले की जांच की जाती और उन्हें जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाया न जाता तो वे सरकार की ओर से आई बातचीत की पेशकश को स्वीकार कर सकते थे।
विज्ञापन
हांगकांग के नेताओं का कहना है कि सरकारी दफ्तर और स्कूल सोमवार को खुल जाएंगे। प्रदर्शनकारी हांगकांग में साल 2017 में चुनाव कराने की चीन की योजना को लेकर ग़ुस्से में हैं।
इनकी मांग है कि चीन की केंद्रीय सरकार हांगकांग के लोगों को अपना नेता चुनने की आजादी दे।
हांगकांग के मुख्य कार्यकारी सीवाई लेंग प्रदर्शनकारियों से प्रदर्शन ख़त्म करने की अपील कर चुके हैं और चेतावनी भी दी है कि क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अपने तरीके से काम करेगी।