{"_id":"d95062e8b41b06c05f7773b63acf7b2a","slug":"protest-in-hong-kong-for-democracy-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगकांग: सड़क पर हजारों लोकतंत्र समर्थक","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
हांगकांग: सड़क पर हजारों लोकतंत्र समर्थक
Updated Sun, 28 Sep 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक ऑकुपाई सेंट्रल आंदोलन के नेता बैनी थाई ने बड़े पैमाने पर अवज्ञा मुहिम की शुरुआत की है।
विज्ञापन
उन्होंने हांगकांग में सरकारी मुख्यालय के बाहर जमा हज़ारों लोगों को संबोधित किया।
इससे पहले इसी जगह पर पुलिस ने 60 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। इन प्रदर्शनकारियों ने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया था।
प्रदर्शनकारी हांगकांग में 2017 में पूरी तरह लोकतांत्रिक चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं जबकि चीन की सरकार इसके लिए तैयार नहीं है।
ऑकुपाई सेंट्रल आंदोलन के सह संस्थापक थाई का कहना है कि उनका मकसद हांगकांग के आर्थिक केंद्र की गतिविधियों रोक देना है।
हागकांग में बीबीसी संवाददाता का कहना है कि इस प्रदर्शन में सिर्फ छात्र ही नहीं बल्कि और भी बहुत से सारे लोग हिस्सा ले रहे हैं।