फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   protest against nepal constitution

नेपाल: नया संविधान लागू, भड़की हिंसा, एक की मौत

Mon, 21 Sep 2015 11:20 AM IST
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
protest against nepal constitution

नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव ने नया संविधान लागू कर दिया है। गृह युद्ध खत्म होने के करीब एक दशक बाद नया संविधान लागू हो पाया है। जैसे ही राष्ट्रपति ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए, काठमांडू में सांसदों ने तालियां बजाकर अभिनंदन किया।

विज्ञापन


इससे पहले नेपाल में नए संविधान का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। नए संविधान को लेकर देश के कई हिस्सों में जारी विरोध के मद्देनजर कई इलाकों में कर्फ़्यू लगाया गया है। राजधानी काठमांडू में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


देश के दक्षिणी इलाके में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने फायरिंग की है जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई है। नए संविधान के तहत हिंदू बहुल नेपाल एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल में राजशाही इतिहास की बात होगी और नए संघीय ढांचे के तहत सात प्रांत होंगे। हालांकि अभी प्रांतों के नाम और क्षेत्र निर्धारित नहीं किए गए हैं।

संविधान पर मतभेद

protest against nepal constitution

नेपाल के दक्षिणी इलाके में रहने वाले जातीय अल्पसंख्यकों का कहना है कि कि नए संविधान के तहत वे राजनीतिक रूप से पिछड़ जाएंगे। नया संविधान देश में राजशाही समाप्त होने के बाद आठ साल चले राजानीतिक बदलाव के बाद लागू हो रहा है।

यह संविधान सभा द्वारा तैयार नेपाल का पहला संविधान हैं। संविधान के प्रस्तावों के ख‌िलाफ दक्षिणी इलाकों में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में अब तक चालीस से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed