फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Prosecutor lawyers sought the sentence of 30 years for former president of South Korea

दक्षिण कोरिया की पूर्व राष्ट्रपति के लिए मांगी गई 30 साल की कैद

Tue, 27 Feb 2018 05:53 PM IST
एजेंसी/सियोल
एजेंसी/सियोल Updated Tue, 27 Feb 2018 05:53 PM IST
विज्ञापन
Prosecutor lawyers sought the sentence of 30 years for former president of South Korea
Park Geun-hye

दक्षिण कोरिया में मंगलवार को अभियोजन पक्ष के वकीलों ने पूर्व राष्ट्रपति पार्क ग्युन हे के लिए 30 साल जेल की सजा मांगी। पार्क भ्रष्टाचार और शक्ति के गलत इस्तेमाल के आरोप में जेल में बंद हैं। 

विज्ञापन


भ्रष्टाचार स्कैंडल के चलते ही 66 साल की पार्क को दक्षिण कोरिया के सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल मार्च में पद से हटा दिया था। करीब एक साल से वह जेल में ही हैं। अदालत में अभियोजन पक्ष के वकील ने कहा, हमने अदालत से कहा कि आरोपी को 30 साल कैद और 110 मिलियन डॉलर जुर्माने की सजा दी जाए। देश के 18वें राष्ट्रपति के तौर पर स्कैंडल की पूर्वी जिम्मेदारी उनकी थी।
विज्ञापन

 
पार्क पर आरोप है कि उन्होंने अपनी पुरानी और बेहद करीबी सहेली चोई सुन सिल के साथ मिलकर तीन कंपनियों सैमसंग, लोटे और एसके के पक्ष में नीतियां बनाने के लिए 52 मिलियन डॉलर की रकम घूस में ली। इसके अलावा उन पर 18 बड़ी कंपनियों से अरबों का फंड लेने का आरोप है। अदालत ने चोई को पहले ही दोषी करार देकर बीस साल की सजा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed