{"_id":"49e7598b8d139dd00993e344f922e27c","slug":"prisoners-will-be-freed-in-burma-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्मा: 3000 से ज्यादा कैदी होंगे रिहा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बर्मा: 3000 से ज्यादा कैदी होंगे रिहा
Updated Wed, 08 Oct 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यांमार की सरकार ने देश भर की जेल में बंद तीन हजार से ज्यादा कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
म्यांमार के सूचना मंत्री यू ये हतूत ने अपने फेसबुक एकाउंट के जरिए बताया है कि देश के राष्ट्रपति थेन सिन ने शांति और स्थिरता के लिए इन कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है।
बीबीसी के म्यांमार स्थित संवाददाता जोना फिशर के मुताबिक रिहा किए जा रहे कैदियों में कुछ पूर्व खुफिया अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा रिहा किए जा रहे लोगों में ज्यादातर राजनीतिक कैदी हैं।
विज्ञापन
मानवाधिकार समूह से जुडे लोगों का अनुमान है कि देश की जेलों में अभी भी कई सौ लोग बंद हैं।
मानवाधिकार संगठनों ने बर्मा की पूर्व सैनिक सरकार पर गलत तरीके से तकरीबन 2000 राजनीतिक विपक्षियों, पत्रकारों और विरोधियों को बंदी बनाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
राष्ट्रपति थेन सिन ने नवंबर 2010 के चुनाव के बाद से बर्मा में प्रमुख राजनीतिक सुधारों की शुरुआत की है। बर्मा में लंबे अर्से तक सैन्य शासन रहा है।
राजनीतिक सुधारों के तहत देश में तमाम राजनीतिक कैदियों को रिहा किया जा चुका है और मीडिया पर भी प्रतिबंध हटाए गए हैं।