फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Prisoners escape from prison amid deadly violence in Libya

लीबिया में जारी हिंसा के बीच सैकड़ों कैदी जेल से फरार : पुलिस

Mon, 03 Sep 2018 11:48 AM IST
भाषा, लीबिया
भाषा, लीबिया Updated Mon, 03 Sep 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
Prisoners escape from prison amid deadly violence in Libya
त्रिपोली स्थित एक जेल

लीबिया की राजधानी त्रिपोली स्थित एक जेल में गत रविवार को हुए संघर्ष के बाद करीब 400 कैदी फरार हो गए। पुलिस ने फरार कैदियों के अपराधों के बारे में कोई ब्योरा दिये बिना कहा, ‘‘कैदी दरवाजे तोड़कर फरार होने में कामयाब हो गए।” 

विज्ञापन

 

प्रतिद्वंद्वी मिलीशियाओं के बीच जारी संघर्ष के ऐन जारा जेल तक फैलने के बाद यह वाकया हुआ है।बयान में कहा गया कि सुरक्षाकर्मी, कैदियों को फरार होने से नहीं रोक पाये क्योंकि उन्हें अपनी जान का भय था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी से सम्पर्क किया गया लेकिन वह कोई जानकारी नहीं मुहैया करा पाए।

विज्ञापन

 

फरार होने वाले अधिकतर कैदी या तो आम अपराधों के लिए दोषी ठहराये गये थे या वे पूर्व तानाशाह मोअम्मर कज्जाफी के समर्थक थे। कज्जाफी को 2011 में हुए उस विद्रोह के दौरान हत्याओं का दोषी पाया गया था जो उनके शासन के खिलाफ हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक आंकड़े के अनुसार त्रिपोली के दक्षिणी उपनगरीय क्षेत्रों में सोमवार को प्रतिद्वंद्वी मिलीशिया के बीच हुए संघर्ष में कम से कम 39 लोग मारे गए हैं और करीब 100 घायल हुए हैं।


आपातकाल सेवाओं और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को त्रिपोली में विस्थापितों के एक शिविर पर रॉकेट दागे गए थे जिसमें कम से कम दो व्यक्तियों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। शिविर में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया, ‘‘शिविर में रहने वाले अधिकतर परिवार और रॉकेट हमलों के भय से शिविर छोड़कर चले गए हैं।’’ 

 

आपातकालीन सेवाओं के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को शिविर पर कम से कम 23 रॉकेट गिरे जिससे लोग हताहत हुए। राष्ट्रीय एकता सरकार ने रविवार को कहा कि वह लीबिया की राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में आपात स्थिति घोषित कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed