{"_id":"bd1e9c4e-6e96-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"prisoners-escape-from-brazilian-jail-through-sewers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राजील में जेल से भागे कई कैदी, लेकिन कैसे...","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
ब्राजील में जेल से भागे कई कैदी, लेकिन कैसे...
बीबीसी हिंदी
Updated Mon, 04 Feb 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्राजील के रियो दि जेनेरो शहर की एक जेल से 27 कैदी फरार हो गए हैं। इन कैदियों ने भागने के लिए जेल के सीवर तंत्र का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
जेल अधिकारियों का कहना है कि फरार कैदियों में से चार लोगों को पकड़ लिया गया है। पुलिस का कहना है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बाक़ी के कैदी भी सीवर की सुरंग से बाहर निकलने में सफल नहीं हुए होंगे।
क्षमता से ज्यादा कैदी
रियो दि जेनेरो की वाइसेंट पिरागिबे जेल से कैदियों के फरार होने के समय जो सुरक्षाकर्मी तैनात थे उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस पकड़े गए चार क़ैदियों को दूसरी जेल में ले जाए जाने से पहले उनसे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
ब्राजील की कई जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को रखा जाना एक बड़ी समस्या है। स्थानीय मीडिया ने बिना पहचान ज़ाहिर किए एक जेल अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि वाइसेंट पिराग्बे जेल में 1,700 कैदी रखे गए हैं जिन पर नजर रखने के लिए कई बार केवल 10 सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर तैनात होते हैं।
विज्ञापन