{"_id":"5ae4519d4f1c1b87098b6c43","slug":"prince-william-and-kate-middleton-gave-louis-aurthur-charles-name-to-their-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस विलियम और केट ने बेटे का नाम लुइस आर्थर चार्ल्स रखा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
प्रिंस विलियम और केट ने बेटे का नाम लुइस आर्थर चार्ल्स रखा
एजेंसी, लंदन
Updated Sat, 28 Apr 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट ने अपने बेटे का नाम लुइस आर्थर चार्ल्स रखा है। केंसिंग्टन पैलेस ने इसकी जानकारी दी। उन्हें ‘प्रिंस लुइस ऑफ कैंब्रिज’ के नाम से जाना जाएगा।
विज्ञापन
पैलेस ने अपने बयान में कहा कि ड्यूक ऑफ कैंब्रिज और डचेज ऑफ कैंब्रिज को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम लुइस आर्थर चार्ल्स रखा है। यह नाम विलियम के महान अंकल लुइस माउंटबेटेन की याद में रखा गया है।
विज्ञापन
आईरिश रिपब्लिकन आर्मी ने साल 1979 में उनकी हत्या कर दी थी। वहीं चार्ल्स नाम विलियम के पिता का है। ब्रिटेन और वेल्स में किसी बच्चे का नाम रखने की श्रृंखला में फिलहाल लुइस 71वां सबसे मशहूर नाम है। विलियम और केट के दो अन्य बच्चों के नाम प्रिंस जॉर्ज और प्रिंसेस शॉरलेट है।
विज्ञापन