{"_id":"5acc0c7b4f1c1b556b8b4aca","slug":"prince-harry-charity-his-wedding-gift-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस हैरी शादी के गिफ्ट मुंबई की चैरिटी में करेंगे दान, ट्वीटर पर पोस्ट किया संदेश","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
प्रिंस हैरी शादी के गिफ्ट मुंबई की चैरिटी में करेंगे दान, ट्वीटर पर पोस्ट किया संदेश
एजेंसी, लंदन
Updated Tue, 10 Apr 2018 06:29 AM IST
विज्ञापन
प्रिंस हैरी और मेघन मार्कले
- फोटो : FILE PHOTO
प्रिंस हैरी और उनके मंगेतर मेघन मार्कले ने 19 मई को उनकी शादी में आने वाले अपने मेहमानों से शादी के उपहार मुंबई स्थित सात चैरिटी को दान करने को कहा है। इन चैरिटी में माइना महिला फाउंडेशन भी शामिल है, जो मुंबई की शहरी मलीन बस्तियों में महिलाओं की मदद करती है।
विज्ञापन
माइना चैरिटी मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन की जागरूकता के लिए महिलाओं को सहायता करती है। यह मुंबई की गोवंडी झोपड़पट्टी में रहने वाले समुदायों के भीतर कार्य कार्य करती है। वह माहवारी के समय महिलाओं को जरूरत की सस्ती स्वच्छता उत्पाद सीधे पहुंचा रही है।
विज्ञापन
कनसिंगटन पैलेस के ट्विटर अकाउंट पर प्रिंस हैरी और मिस मेघन की तरफ से एक संदेश पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा है, ‘प्रिंस हैरी और सुश्री मेगन मार्कले सगाई के बाद मिली सद्भावना के लिए अविश्वसनीय रूप से आभारी हैं। साथ ही उन्होंने भी कहा कि जो कोई भी मेहमान उनकी शादी में उपहार देना चाहता है, वे कृप्या सात चैरिटी को दान करें। इसके लिए वे इन सात चैरिटी में से किसी भी का भी वह खुद चयन कर सकता है।’
विज्ञापन