फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Prince Charles to be next Chief of the Commonwealth

राष्ट्रमंडल ने अगले प्रमुख होंगे प्रिंस चार्ल्स, सभी नेताओं ने दी अपनी मंजूरी

Sat, 21 Apr 2018 07:02 AM IST
एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Updated Sat, 21 Apr 2018 07:02 AM IST
विज्ञापन
Prince Charles to be next Chief of the Commonwealth
प्रिंस चार्ल्स (फाइल फोटो)
संगठन प्रमुख के रूप में प्रिंस चार्ल्स का समर्थन करने को राष्ट्रमंडल के सभी नेताओं ने अपनी मंजूरी दे दी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने बृहस्पतिवार को अपनी इच्छा जताई थी कि वे अपने बेटे को एक दिन इस पद पर देखना चाहती हैं।
विज्ञापन


बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 69 वर्षीय वेल्स के प्रिंस 53 सदस्यीय राष्ट्रमंडल के अगले प्रमुख होंगे। ऐसा माना जा रहा है कि यह निर्णय राष्ट्रमंडल की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के एक घर वाटरलू चैंबर में हुए रिट्रीट में लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस रिट्रीट के दौरान मौजूद थे। राष्ट्रमंडल कई देशों से बना दुनिया के सबसे पुराने राजनीतिक समूह में से एक है। 
विज्ञापन


इसकी जड़ें ब्रिटिश साम्राज्य से जुड़ी हुई हैं जब कुछ देशों पर ब्रिटेन का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शासन था। हालांकि इतने सालों में अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, यूरोप और प्रशांत के अनेक स्वतंत्र देश भी इससे जुड़े। इससे जुड़ने वाले आखिरी दो देश रवांडा और मोजांबिक हैं जिनका ब्रिटिश साम्राज्य से कोई ऐतिहासिक नाता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed