फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   primeminister narendra modi's afghanistan visit

आईटीबीपी दस्ते की मोदी ने की जमकर तारीफ

Sat, 26 Dec 2015 05:43 AM IST
Updated Sat, 26 Dec 2015 05:43 AM IST
विज्ञापन
primeminister narendra modi's afghanistan visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान दौरे के समय बृहस्पतिवार को काबुल स्थित भारतीय उच्चायोग में तैनात भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के सुरक्षा बलों के साथ कुछ समय बिताया।

विज्ञापन


इस बीच उन्होंने आईटीबीपी के जवानों के साहस और समर्पण की जमकर सराहना की। आईटीबीपी का सशस्त्र सैन्य दस्ता 2002 से राजनयिक कर्मचारियों और परिसर की सुरक्षा में तैनात है।
विज्ञापन


नई दिल्ली में आईटीबीपी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारतीय उच्चायोग के दौरे के समय पीएम मोदी ने सुरक्षा बलों के अभिवादन के जवाब में ‘इसे जारी रखो’ कहकर उनको प्रोत्साहित किया। इस दरम्यान मोदी ने भारतीय राजदूत अमर सिन्हा की मौजूदगी में सैन्य दस्ते के साथ तस्वीरें भी खींची।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो चुके हैं दो बड़े हमले

primeminister narendra modi's afghanistan visit

रूसी दौरे से अफगानिस्तान पहुंचे मोदी ने वहां नए संसद भवन का उद्घाटन करने के अलावा अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की। काबुल में भारतीय उच्चायोग परिसर के अलावा आईटीबीपी के जवान जलालाबाद, मजार-ए-शरीफ, कंधार और हेरात स्थित दूतावासों की भी सुरक्षा करते हैं।

अलकायदा जैसे आतंकी संगठनों की ओर से धमकी मिलने के मद्देनजर इन पांचों भारतीय दूतावासों में करीब 300 कमाडो तैनात किए गए हैं। इससे पहले अफगानिस्तान में भारतीय दूतावासों पर कम से कम दो बड़े हमले हो चुके हैं।

इनमें से 2008 में काबुल स्थित उच्चायोग में हुआ आतंकी हमला शामिल है, जिसमें राजनयिक कर्मचारियों समेत 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा पिछले साल 2014 में चार हथियार बंद आतंकियों ने हेरात स्थित दूतावास में हमला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed