फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Prime Minister Narendra Modi schedule for today Nepal Visit

नेपाल दौरे के आखिरी दिन क्या रहा पीएम मोदी का पूरा कार्यक्रम, जानिए शेड्यूल

Sat, 12 May 2018 02:19 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 12 May 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi schedule for today Nepal Visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेपाल दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है। इस दौरान उनका मुक्तिनाथ और पशुपतिनाथ मंदिर जाना चर्चा का विषय रहा। उन्होंने मुक्तिनाथ में पूरे विधि-विधान के साथ जमीन पर बैठकर पूजा की। 
विज्ञापन


पूजा-अर्चना के बाद पीएम मोदी वहां मौजूद लोगों के बीच पहुंचे और उनके साथ मिलकर काफी देर तक ढोल बजाया। बता दें कि कल जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान भी उन्होंने मजीरा भी बजाया था। 
विज्ञापन


मुक्तिनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद पीएम मोदी पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे। यहां भी उन्होंने पारंपरिक तरीके से सभी विधि-विधान किये। इसके बाद उन्होंने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प दहल प्रचंड से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीएम मोदी का कार्यक्रम कुछ इस तरह है-

2.30 PM: पीएम मोदी भारत के राजदूत द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे। 

3.15PM-4.00 PM: इस दौरान पीएम सार्वजनिक स्वागत समारोह में शामिल होंगे। 

4.15 PM: पीएम मोदी नेपाल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed