{"_id":"5b0d56cc4f1c1b916e8b5344","slug":"prime-minister-narendra-modi-arrives-in-indonesia-jakarta","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से मजबूत होगी एक्ट ईस्ट नीति, पांच दिन में करेंगे तीन देशों का दौरा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
PM मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से मजबूत होगी एक्ट ईस्ट नीति, पांच दिन में करेंगे तीन देशों का दौरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
Updated Wed, 30 May 2018 05:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट ईस्ट नीति को मजबूत करने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे। तीन दक्षिण पूर्व एशियाई देशों की यात्रा निकले मोदी इसके बाद मलयेशिया और सिंगापुर को रवाना होंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया की यह पहली आधिकारिक यात्रा है। इस दौरान वे राष्ट्रपति जोको वीडोडो से बुधवार को मुलाकात करेंगे। दोनों नेता समुद्र, व्यापार और निवेश सहित विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग के संबंध में चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही दोनों नेता इंडोनेशियाई चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड द इंडस्ट्री द्वारा आयोजित सीईओ बिजनेस फोरम और कंफडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री जैसे कार्यक्रमों में भी एक साथ शिरकत करेंगे। जकार्ता पहुंचने पर मोदी का औपचारिक स्वागत हुआ। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत और इंडोनेशिया समुद्री पड़ोसी देश हैं। दोनों देशों की सभ्यताएं गहराई से एक-दूसरे से जुड़ी हैं। इस यात्रा से हम अपने राजनीतिक, आर्थिक और रणनीतिक हितों को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
मोदी के इन दो देशों के दौरे का मकसद एक तरफ चीन पर लगाम कसना है, वहीं इससे भारत को कारोबार और रक्षा के क्षेत्र में काफी मदद भी मिलेगी।
यह है एक्ट ईस्ट नीति :
एक्ट ईस्ट नीति, 1991 में भारत सरकार द्वारा जारी लुक ईस्ट नीति का परिवर्तित रूप है। लुक ईस्ट नीति का मतलब पूर्वी देशों के साथ सांस्कृतिक संपर्क और दोनों देशों की जनता के बीच संपर्क बढ़ाना और सुरक्षा को देखना था। हालांकि बदलती दुनिया में पूर्व और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से बेहतर संबंध बनाने के लिए हम एक्ट ईस्ट नीति पर आ गए हैं। साल 2015 में ही सिंगापुर से एक्ट ईस्ट नीति की घोषणा हुई थी।
इंडोनेशिया दौरे की अहमियत :
- चीन के मैरीटाइम सिल्क रूट के जवाब में ट्रेड-डिफेंस गलियारा बनाने के लिए समझौते पर जोर
- अंडमान-निकोबार के पास चीन के हो रहे जमाव को रोकने के लिए इंडोनेशिया का साथ जरूरी
- इंडोनेशिया के साथ रणनीतिक गठजोड़ कर चीन से कूटनीतिक सौदेबाजी के वक्त मजबूत स्थिति में होगा भारत
Prime Minister Narendra Modi arrives in #Indonesia's Jakarta pic.twitter.com/GOFFI4A5TY
— ANI (@ANI) May 29, 2018