फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   President Pranab Mukherjee visits Pashupati Nath Temple in Nepal

1 लाख 25 हजार दिये जलाकर प्रणब मुखर्जी ने की पशुपतिनाथ की पूजा

Thu, 03 Nov 2016 07:21 PM IST
गुंजन कुमार/अतुल मिश्र/ काठमांडू
गुंजन कुमार/अतुल मिश्र/ काठमांडू Updated Thu, 03 Nov 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
President Pranab Mukherjee visits Pashupati Nath Temple in Nepal
- फोटो : file photo

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बृहस्पतिवार को नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य प्रवेशद्वार में संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री जीवन बहादुर शाही, पशुपति क्षेत्र विकास कोष के सदस्य सचिव गोविंद टंडन और कोष के अन्य पदाधिकारियों ने मुखर्जी का स्वागत किया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति मुखर्जी ने मंदिर परिसर स्थित बासुकी मंदिर के साथ ही गणेश, सूर्य, नारायण, भैरव, नवग्रह सहित अन्य देवी देवताओं की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह से प्रवेश कर के धर्म शिला, दक्षिण द्वार से भगवान पशुपतिनाथ का अघोर स्वरूप व पूर्वी द्वार से तत्पुरुष स्वरूप की पूजा भी की।
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 1 लाख 25 हजार दिये जलाकर भी महादेव की विशेष पूजा की। उन्होंने संकटमोचन हनुमान और नवग्रह के भी दर्शन किए। मुखर्जी का स्वागत स्थानीय हाकुपटासी के परंपरागत परिधान में  सजी पंचकन्याओं ने भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानार्थ महाविद्यावारिधि की उपाधि

काठमांडू विश्वविद्यालय ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को महाविद्यावारिधि की उपाधि प्रदान की। एक विशेष दीक्षांत समारोह के बीच राष्ट्रपति को उपाधि प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह मे विश्वविद्यालय के कुलपति के हैंसियत से नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने मुखर्जी को उपाधि प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed