फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   president elected in tv shows

टीवी शो में चुने गए 'राष्ट्रपति'

Sat, 29 Jun 2013 07:12 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 29 Jun 2013 07:12 PM IST
विज्ञापन
president elected in tv shows

फलस्तीनी जनता ने बुधवार को एक टीवी रिएलिटी शो के ज़रिए अपना नया ‘राष्ट्रपति’ चुना है।

विज्ञापन


इस टीवी शो में चुना गया यह ‘राष्ट्रपति’ केवल प्रतीकात्मक है।

जाने माने टीवी चैनल मअन के इस कार्यक्रम में 31 वर्षीय हुसैन अल-दीक को सबसे ज़्यादा वोट मिले। वो रामल्लाह के निवासी हैं।

हुसैन ने इस शो में 1200 नौजवान प्रतिभागियों को पीछे छोड़ कर जीत हासिल की।

उन्हें इनाम में एक कार मिलेगी और वो गैर-आधिकारिक फ़लस्तीनी राजदूत के रूप में यात्राएँ करेंगे।

हुसैन ने बीबीसी को बताया, “मैं पूरी दुनिया को संदेश देना चाहता हूँ। फ़लस्तीनी लोगों को एक स्वतंत्र फ़लस्तीन चाहिए। हमें दुनिया के दूसरे देशों की तरह ही आज़ादी चाहिए। हम चाहते हैं कि हमारी ज़मीन पर क़ब्ज़ा बंद हो।”

ओस्लो शांति समझौते के बीस साल बाद अब तक स्वतंत्र फ़लस्तीनी देश नहीं बन सका है।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया
अपने आभासी चुनाव प्रचार में हुसैन ने कहा था कि वो पश्चिमी तट पर इसराइल के क़ब्ज़े के शांतिपूर्ण विरोध को बढ़ावा देंगे।

यह कार्यक्रम टीवी पर मार्च से दिखाया जा रहा था। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न चरणों से गुजारना पड़ा।

इन प्रतिभागियों को हर हफ्ते इसराइली बस्तियों, संकट से घिरी अर्थव्यवस्था और मध्य-पूर्व के घटनाक्रम पर वरिष्ठ फ़लस्तीनी राजनेताओं के सवालों के जवाब देने पड़ते थे।
विज्ञापन


फ़लस्तीनी सांसद हनान असरावी भी इस प्रतियोगता के जजों में एक थीं।

असरावी ने कहा, “मुझे लगा कि यह जीता-जागता लोकतंत्र है। यह नौजवानों के सशक्त बनाने का साधन है। यह सीखने वाला अनुभव है। इससे नौजवानों को यक़ीन आएगा कि वो सचमुच परिवर्तन ला सकते हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ साल से चुनाव नहीं
पिछले आठ साल से फलस्तीनी प्राधिकरण के राष्ट्रपति का चुनाव नहीं हुआ है।

मौजूदा राष्ट्रपति महमूद अब्बास जहां तंग आर्थिक हालात और अंदरूनी राजनीतिक गुटबाजी का सामना कर रहे हैं, वहीं इसराइल के साथ शांति वार्ता भी गतिरोध का शिकार है।


फ़लस्तीन के सीमित स्वशासन के पिछले बीस सालों में अभी तक केवल दो बार राष्ट्रपति चुनाव हो सके हैं। वर्तमान राष्ट्रपति महमूद अब्बास अपना कार्यकाल ख़त्म होने के कई साल बाद भी पद पर बने हुए हैं।

अरब क्रांति के दौरान मध्य-पूर्व में लम्बे समय से काबिज कई शासकों को सत्ता छोड़नी पड़ी लेकिन फ़लस्तीनी क्षेत्र अभी भी राजनीतिक गतिरोध में फंसा हुआ है।

दो मुख्य दलों फतह और हमास के बीच मतभेद होने के कारण फ़लस्तीन में चुनाव नहीं हो पाए हैं।

फतह का पश्चिमी तट में प्रभाव है वहीं गाज़ा पट्टी में हमास का शासन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed