फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Powerfull earthquake of magnitude 7.6 hit Chile, tsunami warning lifted

चिली में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

Mon, 26 Dec 2016 05:19 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन 
एजेंसी/ वाशिंगटन  Updated Mon, 26 Dec 2016 05:19 AM IST
विज्ञापन
Powerfull earthquake of magnitude 7.6 hit Chile,  tsunami warning lifted
क्रिसमस के दिन रविवार को चिली मे 7.7 तीव्रता वाले तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए और कुछ क्षेत्रों में संभावित सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि  दक्षिणी अमेरिकी देश के दक्षिण तटवर्ती इलाके में भूकंप 14 बजकर 22 मिनट पर आया। 
विज्ञापन


भूकंप का केंद्र चिली की राजधानी सैंटिआगो से 1000 किलोमीटर दूर पुरेटो क्वेलोन शहर के 40 किलोमीटर दक्षिणपश्चिम चिलोई द्वीप पर स्थित था। हवाई के होनेालुलु स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने कुछ तटवर्ती इलाकों में खतरनाक सुनामी की भविष्यवाणी की है। भूकंप का केंद्र 15 किलोमीटर की गहराई पर था। 
विज्ञापन


तटवर्ती इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा है। सनद रहे कि चिली में सबसे बड़ा भूकंप पिछले साल 16 दिसंबर को आया था। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.3 आंकी गई थी, जिसमें 15 लोग मारे गए थे। वहीं, 2010 में आए 8.8 तीव्रता वाले भूकंप के बाद सुनाती में 500 से ज्यादा लोग मारे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed