फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   powerful earthquake hits mexico people are in deep fear

शक्तिशाली भूकंप से कांपा मेक्सिको, लोगों में दहशत

Sat, 17 Feb 2018 11:20 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Sat, 17 Feb 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
powerful earthquake hits mexico people are in deep fear
मेक्सिको में भूकंप
मेक्सिको एक बार फिर शक्तिशाली भूकंप से दहल गया है।  रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है। 
विज्ञापन


यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र वहाका राज्य के पिनोतेपा डि डॉन लुई प्रांत के पास सतह से 24.6 किलोमीटर नीचे था। 

वहाका में कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा है मगर किसी की मौत की खबर नहीं है। 

दक्षिण-पश्चिम मेक्सिको में आए इस जोरदार भूकंप के झटके 350 किलोमीटर दूर राजधानी मेक्सिको सिटी तक महसूस किए गए। 

मेक्सिको सिटी में घबराए लोग

शुक्रवार को आए झटके के बाद राजधानी मेक्सिको सिटी में हज़ारों लोग इमारतों से बाहर आ गए। 

राजधानी की सड़कों पर कुछ लोग रोते हुए तो कुछ एक दूसरे को हिम्मत देते नजर आ रहे थे।  कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी थम गया। 

पिछले साल सितंबर में मेक्सिको में भीषण भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। 

मेक्सिको सिटी में रहने वाले लुई रॉड्रिग्ज ने कहा, "19 सितंबर के बाद से ज्यादा डर नहीं लगता। " मगर एक अन्य महिला ने कहा, "यह सोचना भी बेहद डरावना है कि आपका घर कभी भी आपके ऊपर गिर सकता है। "
विज्ञापन


सुनामी का खतरा नहीं

ताजा झटके के बाद पिछले साल सितंबर में आए भूकंप में तबाह हुई इमारतों से धूल के गुब्बार उठते नजर आए। 

भूकंप आते ही प्रशासन ने मेक्सिको सिटी समेत पांच राज्यों में चेतावनी देने वाले सिस्टम सक्रिय कर दिए।  लोगों को इमारतों से दूर रहने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर का कहना है कि सुनामी आने का खतरा नहीं है। 

मेक्सिको भूकंप के लिहाज से दुनिया के सबसे अस्थिर हिस्से में स्थित है। 

यह उत्तर अमरीकी, कोको और पैसिफिक प्लेटों पर स्थित है जो पृथ्वी की सबसे बड़ी टेक्टॉनिक प्लेटें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed