फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   porn viewers have to submit passport information in russia

पॉर्न देखने के लिए अब देनी होगी पासपोर्ट डिटेल

Wed, 12 Jul 2017 10:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 12 Jul 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
porn viewers have to submit passport information in russia

रूस में अब पॉर्न देखने के लिए यूजर्स को अपनी पर्सनल डिटेल्स और पासपोर्ट की जानकारी वेबसाइट से साझा करनी होगी। रूस की सरकार देश में पॉर्न देखने को मुश्किल बनाना चाहती है। इसके लिए वह नए- नए कानून ला रही है। सरकार ने यह फैसला लोगों की शिकायत के बाद किया, जिसमें कहा गया था कि पॉर्न की कारण बच्चों के विकास पर असर पड़ रहा है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में सरकार ने दुनिया की सबसे बडी़ पॉर्न साइट, पॉर्नहब पर रोक लगा दी थी। हालांकि वेबसाइट के आश्वासन पर कुछ महीने के बाद सरकार ने वेबसाइट से रोक हटा ली। वेबसाइट ने कहा था कि अब हम यूजर की उम्र का पता लगाने के बाद ही उसे एक्सेस करने देंगे।
विज्ञापन


वहीं वेबसाइट से एज चेकर को अब हटा लिया गया है, इसके लिए लोगों को निर्देश भेज दिए गए। अब लोगों को वेबसाइट यूज करने के लिए सोशल नेटवर्क VKontakte पर लॉग इन करना होगा। जो यूजर की उम्र और डेट ऑफ बर्थ मुहैया कराएगा। वेबसाइट का कहना है कि इससे लोगों को लॉन इन करने में आसानी होगी। अब उन्हें अपनी डेट ऑफ बर्थ का कन्फर्मेशन नहीं देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल नेटवर्क साइट VKontakte पर रजिस्ट्रेशन के लिए यूजर को अपना फोन नंबर डालना होगा। रूस में लोगों का फोन नंबर उनके पासपोर्ट से अटैच होता है। जिससे यूजर की पहचान आसानी से हो सकेगी। वेबसाइट का कहना है कि वह किसी भी प्रकार की जानकारी स्टोर नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed