फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   pop star gary glitter arrested in sex abuse probe

शोहरत पर बाल यौन शोषण के दाग

Wed, 31 Oct 2012 12:38 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2012 12:38 PM IST
विज्ञापन
pop star gary glitter arrested in sex abuse probe
पूर्व ब्रितानी पॉप स्टार गैरी ग्लिटर को यौन अपराधों के सिलसिले में
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी बीबीसी के पूर्व प्रस्तोता जिमी सेविल पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में की गई है।

ग्लिटर को लंदन में उनके घर से पुलिस थाने ले जाया गया है। 68 वर्षीय ग्लिटर का असली नाम पॉल गाड है और उन्हें वियतनाम में 2006 में बाल यौन अपराधों के लिए जेल हुई थी। सेविल का 84 वर्ष की आयु में पिछले साल निधन हो गया। उन पर कई सौ लड़कियों और कुछ लड़कों का यौन उत्पीड़न के आरोप हैं। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहुलओं की जांच पड़ताल करने की कोशिश कर रही है।

शोहरत पर दाग
ग्लिटर की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए लंदन पुलिस ने कहा, “जांच के सिलसिले में साठ साल से ज्यादा उम्र के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।” ब्रिटेन के सरे में लड़कियों के स्कूली में पढ़ चुकी कारिन वार्ड ने बीबीसी को बताया कि उन्होंने एक एक बार बीबीसी में सेविल के ड्रेसिंग रूम में ग्लिटर को एक लड़की के साथ सेक्स करते हुए देखा था। ग्लिटर इन आरोपों से इनकार करते हैं।
विज्ञापन


ग्लिटर सेविल से जुड़ी जांच में गिरफ्तार होने वाले पहले व्यक्ति हैं। ग्लिटर ने 1970 के दशक में शोहरत की बुलंदियों को छूआ और 1975 तक उनके 1।8 करोड़ रिकॉर्ड बिक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भरोसे का सवाल
इस बीच लेबर पार्टी की उपनेता हरिएत हरमन ने सेविल से जुड़े आरोपों की जांच किसी जज के नेतृत्व में कराने की मांग की है। उन्होंने बीबीसी को बताया, “परेशानी ये है कि इस मामले में कई जांच चल रही हैं जबकि जरूरत एक जैसी जांच की है जिसमें सभी कुछ खंगाला जाए।”


सेविल पर आरोप हैं कि उन्होंने कई संस्थानों में लोगों का यौन उत्पीड़न किया जिनमें उच्च सुरक्षा वाले मनोवैज्ञानिक अस्पताल भी शामिल हैं। दूसरी तरफ बीबीसी के अध्यक्ष लॉर्ड पैटन ने रविवार को ब्रितानी अखबार 'मेल ऑन संडे' में लिखे अपने लेख में कहा कि बीबीसी को सच का सामना करना होगा वरना उस पर लोगों का भरोसा खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed