फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   polo player simon jailed for assualting young girls

मासूम बच्चियों के अश्लील क्लिप बनाता था पोलो खिलाड़ी

Sat, 13 Jun 2015 01:47 PM IST
Updated Sat, 13 Jun 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
polo player simon jailed for assualting young girls

पूर्व पोलो खिलाड़ी साइमन मेक्लेरन टोश को मासूम लड़कियों का शोषण करने और अपनी इस हरकत का वीडियो बनाने के जुर्म में पांच साल जेल हुई है। मामला बर्कशायर इंगलैड का है जहां इस खिलाड़ी को उसके घिनौने अपराध के लिए जेल हुई। पोलो खेल जगत में कई सालों तक मशहूर खिलाड़ी रहे साइमन ने अपने अंदर इस घिनौना राज भी छुपा रखा था कि वे नन्हीं लड़कियों की तरफ आकर्षित होता है।

विज्ञापन


रीडिंग क्राउन कोर्ट में 50 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 7-8 साल की तीन लड़कियों पर यौन हमले करने और इन हरकतों का वीडियो बनाने की बात कबूल की। मेक्लेरन रॉयल बर्कशाइर पोलो क्लब का पूर्व सदस्य था और उसके कई बिजनेस चल रहे हैं। मेक्लेरन के ईमेल पर अश्लील तस्वीरें मिलने की गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


मेक्लेरन के आलीशान घर में छापा मारने पर पुलिस ने उसके कंप्यूटर से बच्चों के कई अश्लील वीडियो बरामद किए। यही नहीं, उसके घर पर गुप्त सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए मिले जिससे वह लोगों की उनकी जानकारी के बिना, फिल्म बनाता था। जबकि जुर्म कबूल करने से पहले उसने कहा था कि उसे केवल पोर्नोग्राफी में रुचि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और बेटियों से भी धोना पड़ा हाथ

polo player simon jailed for assualting young girls

कोर्ट ने बताया कि मेक्लेरन की करतूतों का खुलासा होने के बाद उसकी पत्नी ने उससे संबंध तोड़ दिए थे और वह फार्म जिसमें वह अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था उसे नीलाम कर दिया गया है।

साइमन को सजा सुनाते हुए न्यायधीश पॉल डगडेल ने कहा,''ये बहुत छोटी लड़कियां थीं और मैं आशा करता हूं कि ये इन बातों को भुलाकर आगे बढ़ पाएंगी। तुम्हें यह समझना चाहिए कि इस तरह की हरकतें इन मासूम बच्चियों पर कितना गहरा असर डाल सकती हैं।'' उनका कहना था,''अगर वे यह हादसा नहीं भूल पाईं तो इसका मतलब वह इसे जिंदगी भर अपने साथ लेकर चलेंगी।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed