फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Polls must be held within 11 months to avoid crisis: Pm Prachanda

गंभीर संकट से बचने के लिए 11 महीने में चुनाव जरूरी: नेपाली पीएम

Mon, 13 Feb 2017 07:03 AM IST
एजेंसी/ काठमांडू
एजेंसी/ काठमांडू Updated Mon, 13 Feb 2017 07:03 AM IST
विज्ञापन
Polls must be held within 11 months to avoid crisis: Pm Prachanda
नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड - फोटो : Reuters

नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड ने कहा कि 11 महीने के भीतर सभी त्रिस्तरीय चुनाव नहीं कराए गए तो देश में गंभीर संकट पैदा हो सकता है। माओवादियों ने रविवार को 22वां ‘पीपुल्स वॉर डे’ मनाया। सीपीएन (माओवादी केंद्र) के चेयरमैन प्रचंड ने कहा कि माओवादियों के ‘जनसंघर्ष’ के जरिए हासिल की गई उपलब्धियों को किसी भी कीमत पर बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सीपीएन पार्टी के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर हमें एक और बलिदान के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि नए संविधान और विद्रोह से मिली कामयाबी को सुरक्षित रखने के लिए त्रिस्तरीय चुनाव 11 महीने में कराए जाने जरूरी हैं। 
विज्ञापन


संविधान पर उन्होंने कहा कि यह एक ‘डायनमिक डॉक्यूमेंट’ हैं और समय के साथ इसमें संशोधन हो सकता है। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए सरकार प्रयासरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed