{"_id":"58d539254f1c1be6211a2ddf","slug":"police-raid-terrorists-hideout-in-bangladesh","type":"story","status":"publish","title_hn":" बांग्लादेश में आतंकवादियों के ठिकाने पर छापेमारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश में आतंकवादियों के ठिकाने पर छापेमारी
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Fri, 24 Mar 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश के उत्तर पश्चिमी इलाके के एक शहर में पुलिस ने एक पांच मंजिला इमारत की घेराबंदी की, जहां देश के सबसे नृशंस आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार एक इस्लामी समूह के संदिग्ध आतंकवादी छिपे थे। इसके बाद शुक्रवार को यह शहर धमाकों और गोलियों की आवाज से दहल उठा।
विज्ञापन
ढाका से आतंकवाद रोधी टीम के अधिकारियों ने तड़के करीब तीन बजे सिलहट में एक इमारत को चारों ओर से घेर लिया। जानकारी के अनुसार आतंकवादियों के घुटने ना टेकने के कारण रुक रुक कर हो रहे धमाकों और गोलियों की आवाज से शुक्रवार सुबह इलाका दहल उठा।
विज्ञापन
सिलहट पुलिस आयुक्त गुलाम किबरिया ने कहा, ‘हमें पता चला कि वहां महिला आतंकवादी भी हैं।’ उन्होंने कहा कि चरमपंथियों के खात्मे के लिए बडे़ पैमाने पर छापे की तैयारी चल रही है। अधिकारियों ने कहा कि इमारत में 12 परिवार रहते हैं।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हम पूरी सतर्कता के साथ आगे बढ़ रहे हैं ताकि वहां रहने वाले निर्दोष लोगों को नुकसान ना पहुंचे।’ पुलिस ने कहा कि इन्हें नियो-जमात उल मुजाहिद्दीन बांग्लादेश का आतंकवादी माना जा रहा है। इस्लामिक स्टेट की ओर झुकाव रखने वाला नियो-जेएमबी एक जुलाई को ढाका के एक कैफे में हुए आतंकवादी हमले के लिए जिम्मेदार था जिसमें 17 विदेशियों समेत 22 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद देश में आतंकवादियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया।