फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   police have released two images of the bomb attack suspect

बैंकॉक बम विस्फोट मामले में संदिग्ध व्यक्ति की फोटो जारी

Tue, 18 Aug 2015 04:22 PM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 04:22 PM IST
विज्ञापन
police have released two images of the bomb attack suspect

बैंकॉक पुलिस ने सोमवार को हुए बम ब्लास्ट मामले में एक सदिंग्ध व्यक्ति की दो फोटो जारी की है। बैंकॉक पुलिस का मानना है कि पीली टी-शर्ट पहने इस आदमी के हाथ में एक पैकेट था। पर जब ये विस्फोट वाली जगह से निकला तब पैकेट इसके हाथ में नहीं था। अभी पुलिस इस संदिग्ध व्यक्ति की तलाश कर रही हैं। अभी भी पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाया है। वहीं अभी किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी भी नहीं ली है।

विज्ञापन


थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में हिंदू शिरीन मंदिर के निकट हुए एक बम विस्फोट में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई थी। इस विस्फोट के बाद पूरी तरह से अफरा-तफरा मच गई।
विज्ञापन


मारे गए लोगों में 17 महिलाएं, 10 पुरूष और चार विदेशी लोग शामिल थे। इस बम विस्फोट में 80 लोग घायल हुए थे। अभी तक इस हमले की किसी भी संगठन ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। रॉयटर्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक छोटे-मोटे मुस्लिम कट्टरपंथियों समूह से पुलिस की लगातार मुठभेड़ होती रहती है। पर अभी इस हमले के पीछे किसका हाथ है इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य बैंकॉक में किया विस्फोट

police have released two images of the bomb attack suspect

बैंकॉक के डिप्टी नेशनल पुलिस चीफ के मुताबिक यह ब्लॉस्ट मोटरसाइकिल को बम बनाकर मध्य बैंकॉक में यह हादसा किया गया। पुलिस ने इस हादसे में मारे जाने वाले लोगों की संख्या 27 बता दी थी। अभी इस हादसे में और लोग भी हताहत हो सकते हैं।

रॉयटर्स के मुताबिक जहां पर यह बम फटा वहां पर लोगों के मृत शरीर पड़े हुए थे। कई लोगों के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पुलिस को मंदिर के अंदर से भी दो बम मिले जिन्हें डिफ्यूज कर दिया गया था। यह जानकारी नेशनल पुलिस चीफ प्रावुत थावोर्नसिरी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दी।

इससे पहले फरवरी में ठीक इसी तरह का ब्लास्ट एक लक्जरी शॉपिंग मॉल के बाहर हुए था जिसमें भी दो पाइप बमों का इस्तेमाल किया गया था। उस हादसे में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था।

पुलिस का कहना है कि बम के जरिए हमला करके वहां पर टेंशन बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। शहर में अभी मॉर्शल लॉ लगा हुआ था। गौरतलब है कि थाइलैंड में मई 2014 से सेना का शासन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed