फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   PM Narendra Modi arrives in Tokyo for two-day visit to attend the 13th India-Japan Annual Summit 

वार्षिक सम्मेलन के लिए जापान पहुंचे मोदी, भारत प्रशांत क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा

Sat, 27 Oct 2018 07:08 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi arrives in Tokyo for two-day visit to attend the 13th India-Japan Annual Summit 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को जापान की दो दिवसीय यात्रा पर टोक्यो पहुंचे। यात्रा के दौरान पीएम मोदी अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे के साथ 28 और 29 अक्तूबर को सालाना बैठक में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी और आबे के बीच यह 12वीं बैठक होगी।

विज्ञापन


भारत और जापान की सालाना बैठक में भारतीय प्रशांत क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। इस दौरान पीएम मोदी जापान के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर शिंजो आबे और बिजनेस लीडर्स के साथ चर्चा करेंगे। इससे हेल्थकेयर, डिजिटल टेक्नोलॉजी, कृषि, फूड प्रोसेसिंग, आपदा के खतरे को कम करने, आपदारोधी निर्माण के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 
दोनों की मुलाकात के दौरान किसी तीसरे देश में ज्वाइंट इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के साथ रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। दोनों देशों के बीच आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मानवरहित वाहन (यूएवी) और रोबोटिक्स के विकास पर भी चर्चा की उम्मीद है। 


जापान रवाना होने से पहले शुक्रवार को मोदी ने जापान को आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र का भरोसेमंद साझेदार बताया। उन्होंने कहा कि एक्ट ईस्ट पॉलिसी के तहत भारत प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र और खुलेपन के लिए दृढ़ संकल्पित है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed