फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   PM Narendra Modi addressing India Uganda Business Forum in Kampala

युगांडा के राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने सुनाई कहानी, बोले- अब फैसला आपको लेना है

Wed, 25 Jul 2018 03:14 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 03:14 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi addressing India Uganda Business Forum in Kampala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर हैं। वह रवांडा के बाद अब युगांडा में हैं। पीएम मोदी युगांडा के कंपाला में भारत-युगांडा बिजनेस फोरम को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि युगांडा के राष्ट्रपति कह रहे हैं कि भारत और युगांडा के बीच व्यापार में असंतुलन है। उन्होंने कहा कि मैं इसी को हल करने के लिए यहां आया हूं।   
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत एक नीति संचालित शासन है। जहां टैक्स स्थिरता और अनुमानित कराधान है। यही कारण हैं कि भारत में किसी भी देश के लिए निवेश करना आसान है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले अफ्रीकी देश रवांडा के दो दिन के दौरे पर थे। दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को भारत-रवांडा के रिश्तों पर भारतीय समुदाय के सकारात्मक प्रभाव की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया के हर हिस्से में भारतीय समुदाय अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि इससे वे अपने देशवासियों को गौरवांवित भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि इतिहास गवाह है कि जब अफ्रीका संघर्ष काल से गुजर रहा था तब कोई देश युगांडा के साथ नहीं था लेकिन हम तब भी युगांडा के साथ थे। उन्होंने कहा क्योंकि उस समय युगांडा से जुड़ने का मतलब था देना ही देना। लेकिन युगांडा के दुखों के दिनों में भी भारत उसके साथ खड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने एक कहानी सुनाई हुए कहा कि जब मैं छोटा था तो एक चुटकुला सुना करता था, कि एक बस स्टॉप पर गरीब लड़का पंखा बेच रहा था। वह एक रुपये का पंखा दे रहा था। दूसरे लड़के ने उसके दाम 8 आने बताए। वहीं तीसरे ने 4 आने में पंखा ले लिया। उन्होंने कहा कि पंखा 3-4 बार हिलने में ही टूट गया। इसके बाद उसने पंखे वाले को पड़का और बताया कि पंखा टूट गया है। पंखे वाले ने जवाब दिया कि मैंने पंखा हिलाने को थोड़ी बोला था, पंखा नहीं मुंडी हिलानी थी।


उन्होंने कहा कि इसी तरह हो सकता है कि शुरू में चीजें महंगी हो लेकिन लंबे समय तक चलेंगी। इस कहानी से उन्होंने भारतीय मशीनों की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब आपको तय करना है कि पंखा हिलाना है या मुंडी हिलानी है। पीएम ने कहा कि युगांडा के पास हजारों एकड़ ऐसी भूमि है जहां कोई कैमिकल की बूंद तक नहीं गिरी है। वहां पर पैदा होने वाली चीज के लिए दुनिया पागल हो सकती है। लेकिन हम चाहते हैं कि युगांडा आगे बढ़े और दुनिया स्वस्थ हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed