फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   PM Modi visits Shwedagon Pagoda in Yangon

चीन-म्यांमार के सफल दौरे के बाद दिल्ली पहुंचे PM मोदी

Thu, 07 Sep 2017 02:33 PM IST
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो
अमर उजाला, डिजिटल ब्यूरो Updated Thu, 07 Sep 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
PM Modi visits Shwedagon Pagoda in Yangon
Narendra Modi

चीन और म्यांमार यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यंगून से दिल्ली पहुंच गए हैं। पीएम मोदी का यह म्यांमार दौरा काफी हद तक सफल बताया जा रहा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए और सीमा सुरक्षा को लेकर चर्चा भी हुई।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
म्यांमार दौरे के तीसरे और आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यंगून शहर में स्थित बौद्ध स्तूप और काली मंदिर में पूजन-अर्चन के बाद बहादुर शाह जफर की मजार पर पहुंचे। इससे पहले पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।
   

कालीबाड़ी मंदिर में पूजन-अर्चन
बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्तूप श्वेदगॉन पगोडा में प्रार्थना करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी म्यांमार के यंगून में स्थित कालीबाड़ी मंदिर में पूजन-अर्चन किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यंगून शहर में स्थित बौद्ध धर्म के सबसे प्राचीन स्तूपों में एक श्वेदगॉन पगोडा में दर्शन करने पहुंचे। इस मौके पर पीएम मोदी ने प्रार्थना भी की।

 


गुरुवार को म्यांमार के श्वेदगॉन पगोडा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्मारक में प्रार्थना की। श्वेदगॉन पगोडा को बौद्ध धर्म का सबसे प्राचीन स्तूप माना जाता है।



आपको बता दें कि श्वेदगॉन पगोडा करीब 2500 साल पुराना है। यहां भगवान बुद्ध के बाल और कई अन्य पवित्र निशानियां मौजूद हैं।

 



यहां देखें वीडियो:- 
 


आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 5-7 सितंबर तक तीन दिवसीय दौरे के तहत म्यांमार गए हैं।
 



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर मंदिर के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबल के जवान तैनात किए गए हैं।
 

 



म्यांमार में भारतीयों से बोले PM मोदी- देशहित में बड़े और कड़े फैसले लेने से नहीं घबराता
इससे पहले पीएम मोदी ने अपनी म्यांमार यात्रा के दूसरे दिन बुधवार को भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कुछ बड़े ऐलान भी किये। उन्होंने कहा कि सरकार ने भारतीय जेलों में बंद म्यांमार के 40 मछुआरों को छोड़ने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने कहा कि उन्होंने भारत-म्यांमार संबंधों के आधार पांच 'बी' के बारे में कहीं पढ़ा था जोकि बुद्धिज्म, बिजनेस, बॉलीवुड, भरतनाट्यम और बर्मा टेक हैं। उन्होंने कहा, कि एक 'बी' अभी गायब है और वो है भरोसा।

उन्होंने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम यानि पूरा विश्व हमारा परिवार है, यही विचारधारा हमारी परंपरा है और हमें अपनी परंपरा पर गर्व है। पीएम ने कहा कि हम देश के हित में बड़े और कड़े फैसले लेने से बिल्कुल नहीं घबराते।पीएम ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत सक्रिय हैं और पूरी दुनिया के प्रत्येक भारतीय नागरिक के प्रति संवेदनशील है और मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।

गरीबी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्त भारत
उन्होंने कहा कि हम गरीबी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्त भारत बना रहे हैं।हमारे लिए दल से बड़ा देश है, हम भारत को बदल नहीं रहे बल्कि उसका निर्माण कर रहे हैं। ये वो धरती है जहां से सुभाष चंद्र बोस ने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा। पीएम ने कहा कि योग की वैश्विक मान्यता आपकी उपलब्धि है क्योंकि इसे भारत के द्वारा दुनिया के सभी कोनों में ले जाया गया है।

पीएम ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास म्यांमार को नमन किए बिना पूरा नहीं हो सकता। 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम के बाद बादशाह बहादुर शाह जफर को दो गज जमीन म्यांमार में ही मिली थी। उन्होंने कहा कि मैं इस बात का गवाह हूं कि मेरे सामने एक मिनी भारत दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed