फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   PM Modi meets Russian President Vladimir Putin at Brics summit

ब्रिक्स से इतर पुतिन से मिले मोदी, दोनों देशों ने साथ काम करने की इच्छा जताई

Fri, 27 Jul 2018 03:17 PM IST
एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग Updated Fri, 27 Jul 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
PM Modi meets Russian President Vladimir Putin at Brics summit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका के शहर जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स सम्मेलन से इतर रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। अपनी द्विपक्षीय बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि भारत और रूस के बीच दोस्ती बेहद गहरी है। इससे पहले दोनों नेताओं की अनौपचारिक मुलाकात सोच्चि में हो चुकी है।

विज्ञापन


मोदी और पुतिन की मुलाकात जून में चीन के छिगंदाओ प्रांति में आयोजित होने वाले शंघाई कॉर्पोरेशन ऑर्गेनाइजेशन (एससीओ) सम्मेलन के दौरान भी हो चुकी है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि राष्ट्रपति पुतिन के साथ विभिन्न मसलों पर विस्तार के साथ रचनात्मक चर्चा हुई है। रूस से भारत की मित्रता काफी गहरी है और दोनों देश कई क्षेत्रों में मिलकर काम करते रहेंगे।
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच आपसी हितों पर बातचीत हुई जिसमें व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा व पर्यटन संबंधी मामले शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि मोदी और पुतिन वार्ता स्थानीय समयानुसार आधी रात को खत्म हुई। मई में सोच्चि में मुलाकात के दौरान भारत और रूस ने अपनी कूटनीतिक साझेदारी को विशेषाधिकार कूटनीतिक साझेदारी में बदला था। मोदी दो दिनी ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार को जोहानिसबर्ग पहुंचे। इस बार सम्मेलन की थीम ब्रिक्स इन अफ्रीका है। ब्रिक्स की स्थापना 2009 में हुई थी और ब्राजील, रूस, भारत, चीन तथा दक्षिण अफ्रीका इसके पांच सदस्य देश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed