{"_id":"574d70254f1c1b0e761093c8","slug":"players-flew-senses-the-largest-alligator-rammed-into-a-golf-course","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों के उड़े होश, गोल्फ मैदान में आ घुसा सबसे बड़ा मगरमच्छ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
खिलाड़ियों के उड़े होश, गोल्फ मैदान में आ घुसा सबसे बड़ा मगरमच्छ
टीम डिजिटल/अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 31 May 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
गोल्फ खेलने आए खिला़ड़ियों के सामने अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ आ गया
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लोरिडा के पॉलमीटो गोल्फ मैदान में गोल्फ खेलने आए खिला़ड़ियों के सामने अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ आ गया। इस असाधारण विशालकाय मगरमच्छ को देखते ही वहां मौजूद सभी खिलाड़ी घबरा गए। वहीं कुछ बाद में कुछ इसे अपने कैमरे में कैद करने लगे।
विज्ञापन
गोल्फ का आनंद लेने आए चार्ली हेल्म्स और उनके मित्र बैफलो क्रिक ने कहा कि जब हम खेल रहे थे। तभी अचानक यह विशालकाय मगरमच्छ हमारे सामने आ गया इसे देखते ही हम चौंक गए। तभी जल्दी से मेरे दोस्त ने अपना मोबाइल फोन निकाला और वह इस मगरमच्छ को फिल्माने लगा।
विज्ञापन
उन्होने ABC न्यूज के संवाददाता को यह बताया कि शुरुआती तौर पर इतने बड़े आकार के मगरमच्छ को देखकर उन्हे लगा कि यह नकली है और शायद कोई हमारे साथ मजाक कर रहा है। तभी मैंने अपने दोस्त से कहा कि आज हम कहीं किसी की शरारत का शिकार तो नही बनने जा रहे। वह विशालकाय मगरमच्छ अपना सिर नीचे किए जमीन पर बैठा था।
विज्ञापन
कुछ समय बाद वह झील की ओर जाने लगा। उसकी लम्बाई लगभग 15 फीट थी। ऐसा पहली बार नही कि कोई विशालकाय मगरमच्छ इस मैदान पर घूमता पाया गया। पहले भी कई बार इसी तरह के विशालकाय मगरमच्छ यहां घूमते देखें जा चुके है।
वही बचाव में पॉलमीटो गोल्फ कोर्स के एक कर्मचारी ने न्यूज-3 से कहा कि यह मगरमच्छ किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता यदि कोई उसे परेशान न करे तो। वह यहां कई सालों से रह रहा है। यह अब का सबसे लम्बा मगरमच्छ है। जिसकी लम्बाई अनुमानित तौर पर 15 से 16 फीट के बीच होगी। आखिरी बार सबसे लम्बा मगरमच्छ अमेरिका में पाया गया था। जिसकी लम्बाई 15 फुट 9 इंच थी।