{"_id":"5ad9efb84f1c1b84098b591e","slug":"plane-skids-off-runway-in-nepal-flights-stop-up-to-12-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल रनवे पर फिसला विमान, दोबारा उड़ने में लगे 12 घंटे ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
नेपाल रनवे पर फिसला विमान, दोबारा उड़ने में लगे 12 घंटे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Apr 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के एकमात्र त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कुआलालंपुर की उड़ान भरने के दौरान एक यात्री विमान फिसल गया और मिट्टी में फंस गया। अधिकारियों के मुताबिक इस विमान में सभी 139 यात्री मलयेशियाई नागरिक थे। घटना के बाद यहां सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रोक दिया गया और 12 घंटे बाद हवाई अड्डे से दोबारा उड़ानों का परिचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन
मलयेशियाई विमान हादसे के बाद 12 घंटे तक रोकी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें
इस हादसे के बाद कम से कम एक दर्जन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया। नेपाल के अखबार काठमांडू पोस्ट के मुताबिक इस हादसे में किसी के हताहत होने का समाचार नहीं है। हवाई अड्डे के महाप्रबंधक राजकुमार क्षेत्री ने कैप्टन के हवाले से कहा कि विमान के कप्तान ने आखिरी समय में उड़ान को रद्द कर दिया जब उसने कॉकपिट के भीतर मानीटर में कुछ गड़बड़ी देखी।
विज्ञापन
कॉकपिट के मॉनीटर में गड़बड़ी देखकर कप्तान ने टेकऑफ से ठीक पहले उड़ान रद्द की
क्षेत्री ने कहा कि विमान को उस समय तत्काल रोका नहीं जा सका क्योंकि वह उड़ान भरने वाली तेज रफ्तार में आ चुका था। ऐसे में अचानक रोकने के चलते उसने दिशा बदल ली और रनवे के दक्षिण में 50 मीटर दूर जाकर घास के मैदान में जाकर रुक गया। इस घटना के बाद रनवे को बंद कर दिया गया। विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन अगला पहिया कीचड़ में फंस गया।
विज्ञापन