फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Plain crash in algeria

अल्जीरिया: विमान दुर्घटना में 77 की मौत

Wed, 12 Feb 2014 01:25 PM IST
Updated Wed, 12 Feb 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
Plain crash in algeria

अल्जीरिया में सरकारी टीवी चैनल के अनुसार एक सैन्य ट्रांसपोर्ट हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। टीवी चैनल के अनुसार ये दुर्घटना देश के पूर्वी इलाक़े में हुई हैं और इसमें 77 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया है कि राजधानी अल्जीयर्स से 500 किमी पूर्व औम अल-बुआगी में दुर्घटनाग्रस्त हुए सी-130 हर्क्यूलस एयरक्रॉफ्ट में कुछ सैनिक और उनका परिवार भी सवार था।
विज्ञापन


एक निजी टीवी चैनल इन्नहार के अनुसार कॉन्सटेन्टाइन और औम अल-बुआगी के बीच विमान से संपर्क टूट गया था। दुर्घटना स्थल पर राहत कार्य जारी है।

अल्जीरियाई सेना की तरफ़ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। मंगलवार को हुई इस विमान दुर्घटना को साल 2003 के बाद अल्जीरिया के इतिहास की सबसे भयावह दुर्घटना कही जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2003 में एअर एलजीरी जेट तमनरास्सेट से उड़ान भरने के थोड़े ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में 102 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed