फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   place where ghosts take salary.

ऐसे देश, जहां 'भूत' भी उठाते हैं तनख्वाह

Mon, 15 Sep 2014 12:49 PM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
place where ghosts take salary.

अफ्रीकी देश केन्या इन दिनों एक अलग ही संकट से जूझ रहा है। ये संकट है सरकारी कर्मचारियों की मौत के बाद भी उनका वेतन उठाया जा रहा है। बीबीसी के लिए केन्या के मीडिया और संचार प्रशिक्षक जोसेफ वारांगू इस संकट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

विज्ञापन


केन्या में सरकार को ऐसे मृत कर्मचारियों के चलते हर महीने 10 लाख डॉलर का नुकसान उठाना पड रहा है।

केन्या के राष्ट्रपति उहूरु केन्याता ने तो इस संकट से निपटने के लिए हर सार्वजनिक दफ्तर में बायोमेट्रिक तकनीक के इस्तेमाल की घोषणा की है। इसके अलावा ऐसे कर्मचारियों की पहचान के लिए सार्वजनिक सेवा में नौकरी करने वालों से उनके दस्तावेज मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल केन्या में मृत कर्मचारियों के नाम पर लगातार तनख्वाह उठाए जाने के मामले सामने आए हैं।

सेवानिवृत और बर्खास्त किए गए लोगों को भी लगातार तनख्वाह मिलती रहती है। यहां तक कि केन्या की सेना से सात साल पहले रिटायर हो चुके सैनिक भी अपना वेतन बखूबी उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में, सवाल यह है कि सरकार इन सब पर रोक क्यों नहीं लगा पाती है। शायद इसकी बडी वजह यह है कि कर्मचारियों का रिकॉर्ड रखने की कोई तर्कसंगत व्यवस्था मौजूद नहीं है।

तीन हजार भूत उठा रहे हैं तनख्वाह

place where ghosts take salary.

केन्या अफ्रीका का अकेला देश नहीं है जो इस समस्या से जूझ रहा है बल्कि दो महीने पहले घाना ने कहा था कि वहां 3,000 ऐसे कामगार पाए गए है जिनका कोई अस्तित्व नहीं है, लेकिन उनके वेतन पर 12 करोड डॉलर का खर्च आया है।

इस साल के शुरुआत में नाइजीरिया की सरकार ने घोषणा कि थी कि 45 हजार ऐसे कर्मचारियों का पता लगाया गया था और लगभग 74 करोड डॉलर उनकी तनख्वाह खत्म कर बचाया गया था।

केन्या में इस तरह कर्मचारियों को पकडने के लिए शुरु की गई अभियान का यह अभी दूसरा हफ्ता ही है। इसलिए इसकी सफलता पर बात करना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed