{"_id":"5bdfba77bdec22696e0e541c","slug":"pilot-dead-after-mid-air-small-plane-collision-with-another-in-ottawa-canada","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में एक छोटा यात्री विमान और अन्य विमान आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कनाडा में एक छोटा यात्री विमान और अन्य विमान आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत
भाषा, ओटावा
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनाडा में एक छोटा यात्री विमान और एक अन्य विमान आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में छोटे विमान के पायलट की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि ओटावा से तकरीबन 30 किलोमीटर पश्चिम में ओंटारियो के कार्प में रविवार तड़के हुई दुर्घटना के कारणों का ठीक-ठीक पता नहीं है।
विज्ञापन
सेसना विमान का पायलट अकेले विमान उड़ा रहा था। उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। ट्रांसपोर्ट कनाडा के प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे विमान टर्बोप्रॉप पाइपर पीए-42 को ओटावा के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भेजा गया, जहां वह सुरक्षित उतर गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आपात सेवाओं के हवाले से सीबीसी से बताया कि पाइपर विमान के पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रकों को बताया कि सेसना ने नीचे से उसे टक्कर मारी और उसके लैंडिंग गियर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में पाइपर विमान का पायलट और उसमें सवार यात्री, दोनों में से कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन