फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Pilgrims enjoying free net surfing

मुफ्त नेट सर्फिंग का लुत्फ उठा रहे हज यात्री

Mon, 07 Apr 2014 01:59 PM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims enjoying free net surfing
हज के लिए सऊदी अरब की यात्रा पर आए ईरानी तीर्थयात्री कई घंटे तक अपना समय वेब सर्फ़िंग करने में गुज़ार रहे हैं। ख़बरों पर गौर करें तो वो ऐसा मुफ़्त इंटरनेट सेवा का फ़ायदा उठाने के लिए कर रहे हैं।
विज्ञापन


ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि कुछ लोग अपने फ़ोन, टैबलेट्स की स्क्रीन से इस क़दर चिपक गए हैं कि उनके धार्मिक स्थलों की यात्रा के चूकने का ख़तरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन


कार्यालय ने इस मामले में दुख जताया है, उनकी ओर से कहा गया है कि, 'इससे तीर्थयात्रियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं और तीर्थयात्रियों के लिए हज करने का खास मौका खोने का खतरा पैदा हो गया है।' ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता के कार्यालय ने होटलों की लॉबी में 'बेतरह वेब ब्राउजिंग' करती हुए तस्वीरों की एक गैलरी प्रकाशित की है जिसमें ज़्यादातर ईरानी युवा दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हज यात्रियों को उठाना पड़ेगा खामियाजा !

Pilgrims enjoying free net surfing

करीब 10 दिन की इस यात्रा में लोगों को बिना रुकावट के अपनी लोकप्रिय वेबसाइटों को देखने का एक दुर्लभ मौका मिलता है।

हालांकि ईरान में वेबसाइटों को ब्लॉक करना आम है। सुधारवादी और परंपरावादी दोनों ही सूचना के प्रसार और समर्थकों को जुटाने के लिए वेब का इस्तेमाल करते हैं।

फ़ेसबुक और ट्विटर पर प्रतिबंध होना चाहिए लेकिन देश के वरिष्ठतम नेता इनका इस्तेमाल करते हैं। साल 2012 में अंदाज़न 26 फीसदी ईरानियों के पास इंटरनेट एक्सेस थी। राष्ट्रपति हसन रोहानी की सरकार ने इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने और कुछ लोकप्रिय साइटों पर प्रतिबंध ख़त्म करने का वायदा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed