{"_id":"4d5f37ce-23eb-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"phone-call-translator-app-to-be-offered-by-ntt-docomo","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ऐप जो मिटा देगा दूरियां!","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
एक ऐप जो मिटा देगा दूरियां!
बीबीसी हिन्दी
Updated Thu, 01 Nov 2012 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो भावनाएं किसी भाषा की मोहताज नहीं होतीं लेकिन भाषा का फर्क अगर रिश्तों में दूरी की वजह बन रहा है तो ये खबर आपको सुखद एहसास देगी।
विज्ञापन
शब्दों की बौछार होने के साथ-साथ 'वास्तविक समय' में उनका अनुवाद करने वाला एक ऐप देशों के बीच दूरियां खत्म करने में कारगर हो सकता है।
जापान का ‘एनटीटी डोकोमो’ जापान का सबसे बड़ा मोबाइल नेटवर्क है। इसकी ओर से शुरु किए गए इस नए ऐप के जरिए फिलहाल अंग्रेजी, मैंडेरिन और कोरियाई भाषा का अनुवाद हो रहा है लेकिन जल्द ही कई नई भाषाएं इसमें जुड़ेंगी।
विज्ञापन
‘टेलीफोन ट्रांसलेशन’ की ये तकनीक पिछले दिनों लॉच हुई नई तकनीकों का हिस्सा है। इस नए ऐप के जरिए आने वाले समय में मुमकिन है कि इस तरह के ऐप के जरिए कंपनियों को द्विभाषियों के बजाय तकनीक से ही मदद मिल जाएगी। कुल मिलाकर ये ऐप कंपनियों को सुविधा और खर्च कटौती का रास्ता दिखा रही है।
विज्ञापन
हालांकि तकनीक जानकार और इस ऐप का इस्तेमाल करने वाले मानते हैं कि अनुवाद सटीक नहीं होने के कारण इसका इस्तेमाल हर जगह नहीं किया जा सकता।
स्मार्टफोन पर करेगा काम
जापान में अक्तूबर महीने की शुरुआत में ‘एनटीटी डोकोमो’ ने अपनी इस नई तकनीक को दुनिया के सामने रखा जिसके ज़रिए बातचीत के दौरान सामने वाले की आवाज़ सुनकर उसका अनुवाद किया जाएगा।
जानकारों के मुताबिक क्लाउड कंप्यूटिंग की तकनीक पर आधारित इस ऐप का इस्तेमाल किसी भी तरह के एंड्रॉयड फोन पर किया जा सकता है।
एनटीटी डोकोमो के लिए बाजार में फिलहाल फ्रांस की कंपनी एल्काटेल ल्यूसेंट ही एक प्रतिद्वंद्वी है जिसने अपने ऐप वी-टॉक के ज़रिए कुछ ऐसा ही करने की कोशिश की है।
सटीक अनुवाद पर सवाल?
हालांकि भाषाई जानकार मानते हैं कि सही अनुवाद और सटीक भाषा के उच्चारण की दिशा में इस तकनीक को अभी काफ़ी बेहतर बनाना होगा।
तकनीक विशेषज्ञ बेनेडिक्ट ईवान्स के मुताबिक़, '' लाइव अनुवाद की तरह काम करने वाली इस तरह की तकनीकों पर लंबे समय से काम हो रहा है, लेकिन बोलचाल की भाषा की सहुलियत के साथ इसका इस्तेमाल होने में अभी काफ़ी वक़्त लगेगा।''
जानकारों का मानना है कि वो परिस्थितियां जिनमे बेहद सटीक अनुवाद की ज़रूरत है उनमें इस ऐप का इस्तेमाल फिलहाल नहीं हो सकता।