फिलीपींस के राष्ट्रपति ने भ्रष्ट अधिकारियों को हेलिकॉप्टर से फेंकने की धमकी दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते ने भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों को हेलिकॉप्टर से फेंकने की धमकी दी है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली भी ऐसा किया है और दोबारा ऐसा करने में हिचकूंगा नहीं। उन्होंने यह बात तूफान पीड़ितों को संबोधित करती हुई कही।
फिलीपींस के राष्ट्रपति ने सरकारी अधिकारियों के संबंध में कहा,'अगर आप भ्रष्ट हैं तो मैं तुम्हें हेलिकॉप्टर से फेंक दूंगा। मैंने पहली भी ऐसा किया है तो दोबारा क्यों नहीं करूंगा।'
दुतर्ते की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फिलीपींस में ड्रग के खिलाफ अभियान में खुलेआम लोगों की हत्या करने पर भी काफी आलोचना हुई है। फिलीपींस के राष्ट्रपति ने हाल ही में राजधानी मनीला में जब्त किए गए आधा टन ड्रग के साथ पकड़े गए छह लोगों के मामले में कहा कि पकड़े गए लोग बहुत खुशनसीब हैं कि मैं मनीला में नहीं था। अगर मैं मौजूद होता तो जरूर इन लोगों को जान से मार देता।
राष्ट्रपति दुतर्ते ने सरकारी अधिकारियों को यह धमकी उस बयान के कुछ हफ्तो बाद दी ही, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया था कि दावों शहर का मेयर रहने के दौरान उन्होंने 22 लोगों की हत्या की थी।
दुतर्ते ने इन हत्याओं को पुलिस की कानूनी कार्रवाई का हिस्सा बताया था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुतर्ते ने खुद लोगों को हेलिकॉप्टर से फेंकने का जो दावा किया है, वे घटना कब और किस जगह की है।
फिलीपींस के राष्ट्रपति ने लोगों की हत्या करने का जो दावा किया है इसको लेकर संयुक्त राष्ट्र शीर्ष मानव अधिकारों के प्रतिनिधि ने कहा था कि दुतर्ते के दावों की जांच होनी चाहिए। मानव अधिकारों के प्रतिनिधि की बात से नाराज दुतर्ते ने उन्हें दोबारा स्कूल जाने की सलाह देते हुए 'बेवकूफ', 'मूर्ख' और 'दुष्ट' बताया।