फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Philippines President Rodrigo Duterte said - where women are beautiful, the rape will continue

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने कहा- जहां की महिलाएं खूबसूरत होंगी, रेप होते रहेंगे

Sat, 01 Sep 2018 05:44 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
Philippines President Rodrigo Duterte said - where women are beautiful, the rape will continue

अपने अटपटे और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतर्ते ने एक और आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के लिए महिलाओं की खूबसूरती को जिम्मेदार ठहराया है। दुतर्ते ने कहा कि उनके अपने शहर में रेप अधिक होते हैं क्योंकि उनके शहर (मांदुए) की महिलाएं काफी खूबसूरत हैं।

विज्ञापन


फिलीपींस राष्ट्रपति ने कहा कि जब तक शहर में ज्यादा सुंदर महिलाएं रहेंगी तब तक दुष्कर्म की घटनाएं होती रहेंगी। देश के महिला संगठनों ने राष्ट्रपति के इस बयान की तीखी आलोचना की है। दुतर्ते पर माफी मांगने के दबाव के बीच उनके दफ्तर ने सफाई दी कि राष्ट्रपति का बयान मजाकिया अंदाज में था। दुतेर्ते ने अपने होमटाउन में रेप को लेकर यह बयान तब दिया जब उनसे हालिया पुलिस आंकड़ों के बारे में पूछा गया था। उन्होंने यह बयान उस वक्त दिया जब उनसे पूछा गया कि दुष्कर्म की घटनाएं फिलीपींस के शहरों में ही सबसे अधिक क्यों हैं?
विज्ञापन


पहले भी दिए विवादित बयान

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने पहली बार यह विवादित बयान नहीं दिया है। इससे पहले 2016 में उन्होंने सैनिकों द्वारा दुष्कर्म पर कहा था कि मेरे सैनिक तीन महिलाओं के साथ ऐसा कर सकते हैं। उन्हें पूरी छूट है और उनके लिए मैं जेल चला जाऊंगा। हाल ही में उन्होंने कहा था कि मैं मुस्लिम आतंकियों से 50 गुना अधिक क्रूर हूं। मेरे सैनिकों ने यदि आतंकियों को पकड़ लिया तो मैं उनको खा भी सकता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed