फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Philippines President Rodrigo Duterte said shoot me but dont jail me

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने कहा- मुझे जलील मत करो, गोली मार दो

Sat, 10 Feb 2018 01:22 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
Philippines President Rodrigo Duterte said shoot me but dont jail me
रोड्रिगो दुतेर्ते

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) में कहा है कि अदालत मानवता के खिलाफ उनके द्वारा किए गए आरोपों की जांच कर सकती है। उन्होंने कहा कि वह जेल जाने से बेहतर गोली खाना पसंद करेंगे। हालांकि तेजतर्रार नेता पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाकर फिलिपिन के हजारों लोगों की मौत के मामले में कोर्ट सवाल पूछेगा।

विज्ञापन


रोड्रिगो का कहना है कि उन्होंने पुलिस को कभी भी ड्रग संदिग्धों को मारने के आदेश नहीं दिए थे। आईसीसी अभियोजक फैटौ बेन्सुदा का इस मामले पर कहना है कि शुरुआती जांच में यह पता लगाया जाएगा कि क्या यह राष्ट्रपति के अधिकार क्षेत्र में था और क्या मानवता के खिलाफ उन्होंने अपराध किया था। राष्ट्रपति ने फैटौ से न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- अगर आप मुझे अपराधी बनाना चाहते हैं तो कृपया आगे बढ़ें।
विज्ञापन


दुतेर्ते ने अभियोजक से कहा कि मुझे ट्रायल के चक्कर में ना फंसाए। एक ऐसे देश को ढूंढ निकालें जहां लोगों को गोली मारी जाती हो। मैं गोली खाने के लिए तैयार हूं। बता दें कि फिलिपींस में लगभग 4,000 गरीब लोगों को पुलिस ने रोड्रिगो के सिग्नेचर अभियान के तहत मार दिया गया था। जिसकी वजह से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय चिंतित हो गया था। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मरने वालों की संख्या काफी ज्यादा है और इसके पीछे पुलिस और सिस्टम का हाथ है। हालांकि पुलिस और सरकार ने इससे साफ इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed