{"_id":"63474caace5ece064639440005c9e8ee","slug":"philippines-earthquake-20-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस में भूकंप, 72 लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
फिलीपींस में भूकंप, 72 लोगों की मौत
Updated Tue, 15 Oct 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य फिलीपींस में 7.2 तीव्रता वाले भूकंप में कम से कम 72 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि भूकंप का केंद्र बोहोल द्वीप के नीचे था। ये इलाका पर्यटकों में लोकप्रिय है।
बोहोल और उसके नज़दीक सेबू द्वीपों में भूकंप की वजह कई इमारतें, बाज़ार और गिरजाघर तबाह हो गए या उन्हें नुकसान पहुंचा है।
पैसिफ़िक सुनामी वॉर्निंग सेंटर के मुताबिक भूकंप की आशंका नहीं थी।
अधिकारियों का कहना था कि चार लोगों की मौत एक मछली बाज़ार के ढहने से हुई।
नुकसान
टीवी पर आ रही ख़बरों के हवाले से एपी समाचार एजेंसी ने बताया है कि सेबू प्रांत में एक मार्किट की छत गिरने से दो लोग मारे गए और 19 घायल हो गए।
एक प्रत्यक्षदर्शी जैनट मारिबाओ ने एएफ़पी समाचार एजेंसी को बताया, "मैं गहरी नींद थी जब मुझे महसूस हुआ कि मेरा पलंग हिल रहा है। मैं इतनी स्तब्ध थी कि पलंग के नीचे छिपने के अलावा और कुछ नहीं कर सकी।"
सेबू के आपदा प्रबंधन कार्यालय के प्रमुख नील सांचेज़ ने प्रसारण कंपनी एबीएस-सीबीएन को बताया कि वे एक स्कूल की इमारत ढहने की ख़बर की पुष्टि करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
नील ने कहा, "यहां संचार बहुत कठिन है। यहां तक कि आपदा प्रबंधन कार्यालय को भी नुकसान पहुंचा है। हमें दूसरी जगह शिफ़्ट होना पड़ा।"
बोहोल के गवर्नर एडगार्डो चाटो का कहना था कि एक चर्च और सिटी हॉल को नुकसान हुआ है। वहीं सेबू के स्थानीय मीडिया ने ख़बर दी है कि वहां कम से कम दो इमारतों और एक गिरजाघर को क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
फिलीपींस में अकसर भूकंप आते हैं। अगस्त 2012 में पूर्वी फिलीपींस में समर द्वीप में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे बिजली गुल हो गई थी और सुनामी की आशंका से लोगों को वहां से हटाया गया था।