{"_id":"252432e61556b4cc7da344889cec81cb","slug":"petrole-bomb-attack-in-bangladesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: पेट्रोल बम हमले में नौ की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश: पेट्रोल बम हमले में नौ की मौत
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में बस और ट्रक पर पेट्रोल बम से हुए हमले में नौ लोग मारे गए जबकि 30 अन्य घायल हो गए हैं।पुलिस ने कथित तौर पर विरोधी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिंसा के लिए जिम्मेदार बताया है। पिछले महीने शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों में अब तक 70 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
पिछले साल हुए विवादित चुनावों की पहली वर्षगांठ पर विरोधी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने जनवरी में आम हड़ताल का आह्वान किया था। बीएनपी ने धांधली का आरोप लगाते हुए इस चुनाव का बहिष्कार कर दिया था और पार्टी प्रधानमंत्री शेख़ हसीना पर इस्तीफ़ा देने और नए सिरे चुनाव कराने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन
सात हजार लोग गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को गाईबांधा से ढाका जा रही यात्रियों से भरी बस पर हुए पेट्रोल बम हमले में छह लोग मारे गए। जबकि शनिवार को दक्षिणी जिला बरीसाल में एक ट्रक पर हुए हमले में तीन लोग मारे गए।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते पुलिस ने बीएनपी की नेता खालिदा जिया पर आगजनी भड़काने और एक अन्य बस पर हुए हमले में मरने वाले सात लोगों की मौत के आरोप लगाए हैं। हालांकि खालिदा जिया ने इन आरोपों से इनकार किया और हिंसा की निंदा की है। प्रदर्शन शुरू होने के बाद विपक्षी पार्टी के करीब सात हजार समर्थकों को गिरफ्तार किया जा चुका है।