{"_id":"4a6f6dfe79b149df92c312d40c26b14c","slug":"petrol-bomb-blast-in-bangladesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशः पेट्रोल बम हमले में सात की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेशः पेट्रोल बम हमले में सात की मौत
Updated Tue, 03 Feb 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी बांग्लादेश में एक बस पर हुए पेट्रोल बम हमले में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं।पुलिस के अनुसार, चौडाग्राम के पास यात्रियों से भरी बस पर जब हमला हुआ तो सभी गहरी नींद में सो रहे थे।
विज्ञापन
पिछले महीने सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू होने के बाद से लगातार बसों, लॉरियों और कारों पर हमले जारी हैं। जनवरी 2014 में हुए विवादास्पद चुनाव को लेकर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की प्रमुख खालिदा जिया ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान किया है।
विज्ञापन
नए सिरे से चुनाव की मांग
बांग्लादेश में विपक्ष की नेता ख़ालिदा जिया नए सिरे से चुनाव कराने की मांग कर रही हैं।हालांकि उन्होंने अपनी पार्टी बीएनपी और इसके इस्लामिक सहयोगी दलों के बम हमले में हाथ होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी एएफपी ने जिला पुलिस प्रमुख तूतुल चक्रबतीं के हवाले से कहा है, "सात यात्रियों की मौत हुई है जबकि गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है।" विरोध प्रदर्शन के बाद से अब तक विपक्ष के सात हजार से ज्यादा कार्यकर्ता गिरफ्तार किए जा चुके हैं।